टी20 वर्ल्ड कप 2026: नामीबिया के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन का बड़ा बयान- ‘भारत के खिलाफ मुकाबला काफी रोचक होने वाला है’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने कहा कि भारत के खिलाफ उनका मुकाबला बेहद रोमांचक और चुनौतीपूर्ण होने वाला है। जानें उनका

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में नामीबिया और भारत का मुकाबला करीब है। इसके पहले नामीबिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने बड़ी उम्मीदें जताई हैं और कहा है कि भारत में खेलना और टी20 विश्व कप का अनुभव उनके लिए काफी रोचक होने वाला है। ट्र

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2026 में नामीबिया ग्रुप A का हिस्सा है। इस ग्रुप में भारत के अलावा पाकिस्तान, यूएसए और नीदरलैंड की टीमें शामिल हैं। नामीबिया को उन उभरती टीमों में गिना जाता है, जिसने हाल के समय में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। अगर टी20 विश्व कप में नामीबिया कोई बड़ा उलटफेर करता है, तो यह किसी के लिए हैरानी की बात नहीं होगी।

टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने और टूर्नामेंट की रणनीति पर नामीबिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज रूबेन ट्रम्पेलमैन ने आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत में विश्व कप खेलना उनके लिए एक बहुत ही रोचक अनुभव होने वाला है।

नामीबिया की तैयारी

रूबेन ट्रम्पेलमैन ने बताया कि टीम ने क्वालीफिकेशन के लिए जिम्बाब्वे में तैयारी शुरू की थी और इसके बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच खेलकर टीम की रणनीति को मजबूत किया। उन्होंने कहा, “हमने जनवरी में केप टाउन में कैंप किया और फिर दुबई में तीन गेम खेले – दो अफगानिस्तान के खिलाफ और एक इटली के खिलाफ। मुझे लगता है कि हमारी तैयारी बहुत अच्छी रही है।

ट्रम्पेलमैन ने यह भी कहा कि टीम का फोकस गेंदबाजी पर रहेगा और गेंदबाजों की भूमिका इस टूर्नामेंट में निर्णायक साबित होगी। उन्होंने कहा, “हमारी योजना चीजों को साधारण रखने की है। गेंदबाज टूर्नामेंट में टीम को आगे बढ़ाएंगे और बल्लेबाज खुद को एक्सप्रेस कर सकेंगे। हमारा मुख्य ध्यान स्किल्स को सही तरीके से एग्जीक्यूट करने पर है।

ट्रम्पेलमैन ने नामीबिया की कोचिंग स्टाफ की सराहना भी की। उन्होंने कहा, “गैरी कर्स्टन के टीम में जुड़ने से बहुत फायदा हुआ। उनके पास खासकर भारत में काफी अनुभव है और वे बहुत शांत और मददगार इंसान हैं। कोच पियरे और क्रेग के साथ भी टीम को नई दिशा मिली है।

टी20 वर्ल्ड कप में अनुभव 

रूबेन ने कहा कि नामीबिया जैसे छोटे देश के लिए लगातार चौथा टी20 वर्ल्ड कप खेलना एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम के ज्यादातर खिलाड़ी साल 2021 से अब तक चार वर्ल्ड कप कैंपेन में साथ रहे हैं। यही हमारी ताकत है। मैदान पर हम सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि दोस्त भी हैं। भारत के खिलाफ मैच को लेकर रूबेन ने उत्साह जताया। उन्होंने कहा, “इंडिया के खिलाफ खेलना हमेशा खास होता है। वे शानदार टीम हैं और अपनी स्किल्स को टेस्ट करने का यह सबसे अच्छा तरीका है। भारत में 75,000 दर्शकों के सामने खेलना रोमांचक होगा।

ट्रम्पेलमैन ने अपनी भूमिका को लेकर कहा, “गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करना मेरे लिए एक बड़ी खुशनसीबी है। नई गेंद लेना, डेथ ओवर में गेंदबाजी करना और दबाव सहना मुझे पसंद है। हमें अपने स्किल्स पर ध्यान रखना होगा और विकेट लेने के लिए हमेशा तैयार रहना होगा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि सुपर 8 और सुपर 12 में सफलता के लिए टीम को युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का सही तालमेल बनाए रखना होगा। उन्होंने टीम के युवा खिलाड़ी मैक्स और जैक ब्रसेल की प्रतिभा की भी तारीफ की।

Leave a comment