टीवी की क्यूट गंगूबाई सलोनी दैनी का ग्लो-अप: टूटे दांत वाली मासूम बच्ची अब दिखती हैं इतनी स्लिम कि पहचानना भी मुश्किल

एक समय टूटी दांत वाली मासूम बच्ची के रोल में नजर आने वाली सलोनी दैनी का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन सामने आया है। अब उनका स्लिम लुक देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।
टीवी की क्यूट गंगूबाई सलोनी दैनी का ग्लो-अप: टूटे दांत वाली मासूम बच्ची अब दिखती हैं इतनी स्लिम कि पहचानना भी मुश्किल

क्या आपको वह नन्ही सी मासूम बच्ची याद है, जिसने ‘कॉमेडी सर्कस’ में अपने टूटे दांत और गोल-मटोल चेहरे से दर्शकों का दिल जीत लिया था? हां, वही गंगूबाई, जिसे देखकर हर कोई खिलखिला उठता था। अब वह बच्ची बड़ी हो चुकी है और सलोनी दैनी के नाम से पहचान में आती हैं। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: क्या आपको वह नन्ही सी बच्ची याद है, टूटे दांतों वाली और हंसते ही दिल जीत लेने वाली मुस्कान वाली? हां, वही गंगूबाई, जिसे कॉमेडी सर्कस में देखकर पूरा देश हंसता था। उस मासूम चेहरे के पीछे थी सलोनी दैनी, जिन्होंने अपनी अदाओं और बेबाक अंदाज से टीवी की दुनिया में अलग पहचान बनाई। समय के साथ वह बड़ी हो गईं और हाल ही में उन्हें देखकर लोग उन्हें पहचान नहीं पाए। सलोनी के बड़े होने के बाद उनका मैसिव वेट लॉच भी चर्चा का विषय बन गया।

सलोनी का नया लुक

हाल ही में मुंबई की सड़कों पर सलोनी को स्पॉट किया गया। उन्होंने ब्लू बैगी जींस, मरून जैकेट और रेड बैग कैरी किया हुआ था। उनकी सादगी भरी मुस्कान और हाथ हिलाकर अभिवादन करना दर्शाता है कि बचपन की चुलबुली गंगूबाई अब एक नई आत्मविश्वासी और स्टाइलिश सलोनी बन चुकी हैं। उनके बाल टाइटली बंधे हुए थे और उनकी पोस्टure में नई एलेगेंस साफ दिखाई दे रही थी।

लोगों का रिएक्शन भी वीडियो सामने आते ही जोरदार रहा। सोशल मीडिया पर कमेंट्स में लिखा गया, "अरे, यह तो हमारी गंगूबाई है! कितनी बदल गई है!" और कई ने कहा, इतनी प्यारी स्माइल अब पहचानना मुश्किल हो गया।

टीवी की क्यूट गंगूबाई सलोनी दैनी का ग्लो-अप: टूटे दांत वाली मासूम बच्ची अब दिखती हैं इतनी स्लिम कि पहचानना भी मुश्किल

ग्लो-अप के पीछे की कहानी

सलोनी के ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे सिर्फ वर्कआउट या डाइट ही नहीं, बल्कि लॉकडाउन का बड़ा रोल रहा। लॉकडाउन के दौरान शूटिंग, स्कूल और बाहर की भागदौड़ थम गई। घर पर रहते हुए उन्होंने अपनी पसंद के भोजन जैसे मोमोज, बटर चिकन और केक का सेवन जारी रखा। धीरे-धीरे उनका वजन लगभग 80 किलो तक बढ़ गया, जिसे देखकर सलोनी को खुद अपनी हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान देने की जरूरत महसूस हुई।

सलोनी बताती हैं, एक दिन जब मैं लैपटॉप पर शो देख रही थी, स्क्रीन अचानक ब्लैक हो गई। उसी काली स्क्रीन पर मैंने खुद को देखा और समझ गई कि बदलाव जरूरी है। इसके बाद उन्होंने स्ट्रिक्ट डाइट और रोजाना वर्कआउट को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाया। जंक फूड छोड़ दिया, आदतें बदलीं और धीरे-धीरे वजन घटकर 58 किलो रह गया। अब सलोनी ज्यादा एनर्जेटिक, आत्मविश्वासी और खुश नजर आती हैं।

पेशेवर सफर में नई उड़ान

सलोनी अब टीवी और डिजिटल स्पेस में नए अंदाज में काम कर रही हैं। उनका लेटेस्ट शो ‘हमारा विनायक’ स्वास्तिक स्टोरीज के FAST चैनल का पहला डिजिटल ओरिजिनल है। इसमें उन्होंने शानवी के किरदार में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। हाल ही में सलोनी ने एक बड़ा खुलासा किया कि वे अब TVF यूनिवर्स का हिस्सा बन चुकी हैं। 

यह उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं। TVF की कहानी कहने की शैली और यथार्थवादी किरदार भारतीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बेहद लोकप्रिय हैं। सलोनी के इस यूनिवर्स में शामिल होने से उनके करियर में नया मोड़ आया है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आने वाली कहानियों में वे किस किरदार में नजर आएंगी।

Leave a comment