तेलंगाना के स्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: CJI गवई ने अवमानना नोटिस किया जारी

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना के स्पीकर पर कड़ा रुख अपनाया। CJI गवई ने अवमानना नोटिस जारी किया। जानें कोर्ट के आदेश और राजनीतिक प्रभाव। BRS की याचिका और कानूनी
तेलंगाना के स्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख:  CJI गवई ने अवमानना नोटिस किया जारी

सुप्रीम कोर्ट ने तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें अवमानना नोटिस जारी किया है। मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की अध्यक्षता वाली पीठ ने बीआरएस विधायकों की अयोग्यता के मामलों में स्पीकर द्वारा आदेश में देरी को घोर अवमानना बताया। 

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के सीजेआई बीआर गवई का रिटायरमेंट से पहले एक कड़ा रुख सामने आया है। तेलंगाना बीआरएस विधायकों की अयोग्यता के मामले पर सुनवाई के दौरान गवई ने स्पष्ट कहा कि विधानसभा स्पीकर को यह तय करना चाहिए कि वह नया साल कहां मानना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अयोग्य विधायकों पर अगले एक हफ्ते के भीतर फैसला लिया जाना चाहिए, अन्यथा स्पीकर को अवमानना के लिए तैयार रहना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट ने इसी टिप्पणी के साथ स्पीकर को अवमानना नोटिस जारी कर दिया है और फैसले में देरी को घोर अवमानना करार दिया। सीजेआई बीआर गवई का कार्यकाल केवल 24 नवंबर तक ही है। सीजेआई गवई का यह कड़ा रुख उनके रिटायरमेंट से पहले सामने आया है और इससे राज्य विधानसभा में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

BRS विधायकों की अयोग्यता पर लंबित मामला

बीआरएस पार्टी के नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने के बाद उनकी सदस्यता को लेकर निर्णय लंबित है। सुप्रीम कोर्ट ने 31 जुलाई 2025 को आदेश दिया था कि विधानसभा अध्यक्ष को तीन महीने के भीतर इन 10 विधायकों की अयोग्यता पर फैसला करना होगा। लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने इस आदेश का पालन नहीं किया और समय सीमा बढ़ाने के लिए नई याचिका दायर की। इस पर कोर्ट ने कहा कि स्पीकर को कोई संवैधानिक संरक्षण प्राप्त नहीं है और आदेश में देरी घोर अवमानना है।

तेलंगाना के स्पीकर पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख:  CJI गवई ने अवमानना नोटिस किया जारी

सीजेआई गवई ने कहा कि अगर अगले एक हफ्ते में अयोग्य विधायकों पर फैसला नहीं लिया गया तो स्पीकर को अवमानना की कार्रवाई के लिए तैयार रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा अध्यक्ष को आदेश का पालन करना अनिवार्य है। गवई की पीठ ने बीआरएस की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि स्पीकर खुद तय करें कि वह नया साल कहां मनाना चाहते हैं, जो कि उनके रुख की व्यंग्यात्मक और कड़ा संकेत है।

BRS की याचिका और कानूनी पृष्ठभूमि

बीआरएस नेता केटीआर ने तीन महीने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अवमानना याचिका दाखिल की थी। इसके तहत उन्होंने स्पीकर पर आदेश का पालन न करने का आरोप लगाया। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के दौरान स्पीकर के रवैये को घोर अवमानना वाला बताया। सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के साथ ही यह मामला राष्ट्रीय राजनीति में भी सुर्खियों में आ गया है, क्योंकि इससे राज्य में सत्ता और विपक्ष के बीच संतुलन पर असर पड़ सकता है।

तेलंगाना विधानसभा के स्पीकर गद्दाम प्रसाद कुमार ने 14 दिसंबर 2023 को पद ग्रहण किया था। बीआरएस विधायकों की अयोग्यता पर फैसला लंबित रहने से विधानसभा में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब विधानसभा अध्यक्ष को अयोग्य विधायकों के खिलाफ फैसला जल्द से जल्द करना होगा। ऐसा न होने पर कोर्ट की अवमानना नोटिस और सख्त कार्रवाई की संभावना बनी हुई है।

 

Leave a comment