The Terror of the Wolf: यूपी के बहराइच में मचा भेड़िया का आतंक, वन विभाग ने जारी किया 'operation भेड़िया'

The Terror of the Wolf: यूपी के बहराइच में मचा भेड़िया का आतंक, वन विभाग ने जारी किया 'operation भेड़िया', यूपी के बहराइच में मचा भेड़िया का आतंक, वन विभाग ने

बहराइच में पांचवे भेड़िये के पकड़े जाने के बाद 'लंगड़ा सरदार' और भी अधिक खूंखार हो गया है। उसने केवल दो दिनों के भीतर दो बच्चियों समेत तीन व्यक्तियों पर हमला कर दिया। वन विभाग ने 10 सितंबर को पांचवे भेड़िये को पकड़ा था।

Utra Pradesh: यूपी के बहराइच जिले में खुले में घूम रहे एकमात्र आदमखोर भेड़िये का आतंक अब भी जारी है। 10 सितंबर को वन विभाग ने पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया था, जिसके बाद बचे हुए एकमात्र आदमखोर 'लंगड़ा सरदार' और भी आक्रामक हो गया है। इस भेड़िये ने पिछले दो दिनों में तीन लोगों पर हमला किया है, जिनमें दो बच्चियां और एक महिला शामिल हैं। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है और प्रशासन इस समस्या से निपटने के लिए उपाय खोजने में जुटा है।

बहराइच में मचा भेड़िया का खौफ

बहराइच के महसी क्षेत्र में तमाम प्रयासों के बावजूद खतरनाक आदमखोर भेड़िये का आतंक लगातार बना हुआ है। बुधवार की रात, इस आदमखोर भेड़िये ने एक महिला पर हमला कर दिया। परिजनों के अनुसार, भेड़िये ने पुष्पा देवी (50) पर उस समय हमला किया जब वह घर के बरामदे में सो रही थीं। महिला के चिल्लाने पर परिजनों ने दौड़कर उसकी जान बचाई।

The Terror of the Wolf: यूपी के बहराइच में मचा भेड़िया का आतंक, वन विभाग ने जारी किया 'operation भेड़िया'

इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह घटना खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर कोरियन टेपरा गांव की है। इससे पहले, इसी आदमखोर भेड़िये ने दो बच्चियों पर भी हमला किया था।

भेड़ियें ने बच्चियों पर किया हमला

बीते 10 सितंबर की रात 'लंगड़ा सरदार' भेड़िये ने दो विभिन्न गांवों में हमले किए, जिसमें 11-11 साल की दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। आदमखोर ने गदेरन पूर्वा गांव की 11 वर्षीय सुमन और खैरीघाट की शिवानी को अपना निशाना बनाया। सुमन का इलाज बहराइच के जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि शिवानी को सीएचसी महसी में भर्ती कराया गया है।

पांचवा भेड़िया पकड़ा गया

वन विभाग की टीम ने 10 सितंबर को पांचवें भेड़िये को पकड़ लिया था। इसके बाद से लंगड़ा सरदार नामक अकेला भेड़िया आक्रामक हो गया है। इससे पहले भी यह देखा गया है कि जब भी इनके झुंड का कोई भेड़िया पकड़ा जाता है, तो ये खूंखार आदमखोर और भी ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं। हाल ही में, मंगलवार को एक मादा भेड़िये को पकड़ने के बाद, लंगड़ा भेड़िया लगातार हमलों पर उतारू हो गया है।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महसी तहसील में चल रहे 'ऑपरेशन भेड़िया' के तहत मंगलवार को पांचवां भेड़िया पकड़ा गया है। यह अभियान छः भेड़ियों के झुंड को पकड़ने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। इस झुंड ने जुलाई महीने से अब तक 10 लोगों की जान ले ली है और 50 से अधिक लोगों को घायल कर दिया है।

The Terror of the Wolf: यूपी के बहराइच में मचा भेड़िया का आतंक, वन विभाग ने जारी किया 'operation भेड़िया'

लंगड़ा भेड़िया फैला रहा आतंक - अजीत प्रताप सिंह

प्रभागीय वनाधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि पांचवां आदमखोर भेड़िया हरभंसपुर गांव के पास घाघरा नदी के निकट पकड़ा गया है। उन्होंने कहा, "अब झुंड का आखिरी भेड़िया, जो लंगड़ा है, वही शेष बचा है। हमें उम्मीद है कि उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"

प्रताप सिंह ने बताया कि वन विभाग की टीम को सोमवार रात को क्षेत्र में भेड़िये के पैरों के निशान मिले थे। रात में ऑपरेशन न कर पाने के कारण सुबह चार वन विभाग की टीमें वहां पहुंची और पूरे इलाके को चारों ओर से घेर लिया। भेड़िया भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वन विभाग द्वारा बिछाए गए जाल में वह फंस गया। ग्रामीणों की सहायता से वनकर्मियों ने भेड़िये को पकड़कर एक पिंजरे में बंद कर दिया।

'ऑपरेशन भेड़िया' किया शुरू

अधिकारियों के अनुसार, जब तक लंगड़ा भेड़िया पकड़ा नहीं जाता, तब तक क्षेत्र में खतरा बना ही रहेगा। 17 जुलाई से शुरू किए गए 'ऑपरेशन भेड़िया' का उद्देश्य बहराइच जिले की महसी तहसील के 50 गांवों में आतंक फैलाने वाले छह भेड़ियों के झुंड को पकड़ना है। अब तक इन भेड़ियों के हमले में नौ बच्चों सहित 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 50 से अधिक लोग घायल अवस्था में हैं। 

Leave a comment