थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम का तलाक: एक्टर देंगे 250 करोड़ रुपये की एलिमनी?

थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम का तलाक: एक्टर देंगे 250 करोड़ रुपये की एलिमनी?

साउथ फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय और उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम के तलाक की खबरें हाल ही में सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के 27 साल बाद कपल अलग होने की राह पर है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Thalapathy Vijay इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई है और पत्नी Sangeeta Sornalingam के साथ 27 साल पुराना रिश्ता टूटने की कगार पर है। बताया जा रहा है कि संगीता ने विजय पर एक्ट्रेस के साथ कथित अवैध संबंधों सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

खबरों के अनुसार, तलाक के बाद संगीता ने एलिमनी और गुजारा भत्ता की मांग की है। अब चर्चा है कि आपसी सहमति से कोर्ट के बाहर समझौते के तहत विजय लगभग 250 करोड़ रुपये की एलिमनी देने के लिए तैयार हो गए हैं।

तलाक की याचिका और आरोप

संगीता ने 24 फरवरी को चेन्नई के चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की थी। याचिका में संगीता ने थलपति विजय पर आरोप लगाया कि उनके पति का किसी अन्य अभिनेत्री के साथ अवैध संबंध रहा। इसके अलावा उन्होंने वित्तीय सुरक्षा और गुजारा भत्ता की भी मांग की। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर दोनों पक्ष आपसी सहमति से समझौता कर लेते हैं, तो यह तलाक की प्रक्रिया और एलिमनी का मामला कोर्ट के बाहर ही सुलझ सकता है। हालांकि, फिलहाल दोनों पक्षों की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

थलपति विजय की संपत्ति और नेट वर्थ

थलपति विजय साउथ इंडस्ट्री के सबसे अमीर और प्रभावशाली अभिनेताओं में गिने जाते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 600 करोड़ रुपये (6 अरब) बताई जाती है। इसमें उनकी फिल्मों से होने वाली कमाई, प्रोडक्शन हाउस और ब्रांड एंडोर्समेंट शामिल हैं। चेन्नई में उनका आलीशान बंगला लगभग 80 करोड़ रुपये का है और उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इसके अलावा विजय अब एक्टिंग से संन्यास लेने के बाद राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जन नायकन' कानूनी विवादों में फंसी हुई है और रिलीज नहीं हो सकी।

दो साल से अलग रह रहे थे विजय और संगीता

सूत्रों के अनुसार, थलपति विजय और संगीता पिछले दो साल से अलग रह रहे थे। संगीता की याचिका में यह भी आरोप लगाया गया कि उनके पति ने उनकी वित्तीय सुरक्षा को प्रभावित किया और अवैध संबंधों के चलते रिश्ते में तनाव पैदा हुआ। सुनवाई की अगली तारीख 20 अप्रैल तय की गई है, जब कोर्ट में इस मामले की विस्तृत चर्चा होगी।

संगीता सोरनलिंगम शादी से पहले थलपति विजय की बड़ी फैन थीं। दोनों की मुलाकात पहली बार 1990 के आसपास हुई थी। कहा जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान संगीता उनसे मिलने आई थीं। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध गहराए और अंततः उन्होंने 1998 में शादी रजिस्टर कराई। 25 अगस्त 1999 को वे शादी के बंधन में बंधे।

शादी के दौरान कपल ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। 27 साल साथ रहने के बाद अब उनका रिश्ता तलाक की राह पर है, जो मीडिया और फैंस के लिए चर्चा का विषय बन गया है।

Leave a comment