तृषा कृष्णन का क्रिप्टिक पोस्ट, विजय संग लिंकअप की अफवाहों पर चर्चा तेज

Trisha Krishnan ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिससे Vijay के साथ उनके कथित लिंकअप की अफवाहें फिर से जोर पकड़ गईं। जानें पोस्ट

अभिनत्री Trisha Krishnan का नाम लंबे समय से अभिनेता Vijay Thalapathi के साथ जोड़ा जा रहा है। इन कथित लिंकअप अफवाहों के बीच, तृषा ने हाल ही में एक क्रिप्टिक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री तृषा कृष्णन ने हाल ही में एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है, जिसने उनके फैंस और मीडिया का ध्यान खींचा है। इस पोस्ट में तृषा ने प्यार और जिंदगी को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक तस्वीर साझा की, जिस पर लिखा था: प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ बेमानी है। यही फैक्ट है।

इस पोस्ट के बाद उनके और अभिनेता थलापति विजय के कथित लिंकअप की चर्चाओं ने और जोर पकड़ लिया है। लंबे समय से दोनों के बीच अफवाहें मीडिया और सोशल मीडिया पर उभर रही हैं।

क्रिप्टिक वीडियो ने बढ़ाई जिज्ञासा

तृषा ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा:

'मैं अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां अब मैं बहस नहीं करती। अगर आप कहते हैं कि हाथी उड़ सकता है, तो आप बिल्कुल सही हैं। इसलिए नहीं कि मैं आपकी बात से सहमत हूं, बल्कि इसलिए कि मुझे आपको समझाने की इतनी परवाह नहीं है। मैंने एक जरूरी बात सीखी है कि सही होने से ज्यादा कीमती मन की शांति है। चुप रहना, किसी को कुछ समझाने से कहीं ज्यादा आसान है और हर कोई इस लायक नहीं होता कि आप अपनी ऊर्जा उस पर खर्च करें।'

इस वीडियो के जरिए तृषा ने स्पष्ट किया कि वे अपने जीवन में मानसिक शांति को प्राथमिकता दे रही हैं और अफवाहों पर ध्यान नहीं देंगी।

विजय की निजी जिंदगी में उथल-पुथल

वहीं, अभिनेता विजय तमिलनाडु चुनाव में सक्रिय होने के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। संगीता ने विजय पर बेवफाई के आरोप लगाते हुए तलाक की याचिका दायर की है। इसके बाद विजय को कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में तृषा के साथ देखा गया, जिससे दोनों के अफेयर की अटकलें और तेज हो गईं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

वर्क फ्रंट पर, तृषा कृष्णन जल्द ही फिल्म ‘करुप्पु’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अभिनेता सूर्या हैं। यह फिल्म 14 मई को रिलीज होने वाली है। तृषा की पिछली फिल्मों और उनके करियर ने उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा में एक मजबूत पहचान दिलाई है। उनकी हालिया पोस्ट और वीडियो ने यह संकेत दिया कि वे अपनी निजी जिंदगी को लेकर अब ज्यादा खुलासा नहीं करना चाहतीं और अपने करियर और मानसिक शांति पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं।

Leave a comment