‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से जानी जाने वाली Chandrika Dixit इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में चंद्रिका ने अपने पति पर बेवफाई का आरोप लगाया था, जिसके बाद उनके पति Yugam ने कई खुलासे किए।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: टीवी और डिजिटल जगत की जानी-मानी अभिनेत्री चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्हें काम के नाम पर कॉम्प्रोमाइज करने का ऑफर मिला, जिसके बदले उन्हें सामने वाले ने मोटी रकम देने का प्रस्ताव रखा। इस खबर ने मनोरंजन जगत में तहलका मचा दिया है और यह मामला महिला सुरक्षा और इंडस्ट्री में पेश आने वाली चुनौतियों पर नए सिरे से ध्यान खींच रहा है।
चंद्रिका दीक्षित को ई-मेल पर मिला ऑफर
चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह ऑफर ईमेल के जरिए आया था। उन्होंने कहा, “मैंने बकायदा मेल चैलेंज किया था। एक बिजनेसमैन था जिसने कहा, ‘कंडीशन और सिचुएशन आपकी, जगह मेरी। चंद्रिका, मैं आपको 50 लाख ऑफर कर रहा हूं, बाकी आप बताइए।’
इसमें उन्होंने यह भी कहा कि ये मामला केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं था। कुछ डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स ने भी उन्हें फोन करके ऐसे ऑफर दिए। इसके अलावा उन्हें दुबई बुलाने तक की बात कही गई, जिसमें उन्हें काम के नाम पर कॉम्प्रोमाइज करने की धमकी दी गई।

करियर और पेशेवर दबाव की बात
चंद्रिका ने आगे बताया कि इंडस्ट्री में कई बार उन्हें कहा गया कि अगर वह आगे बढ़ना चाहती हैं तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा, नहीं तो उनका करियर आगे नहीं बढ़ पाएगा। उन्होंने कहा, “ब्रांड शूट में भी लोग कहते हैं कि एक बार तो कॉम्प्रोमाइज करना ही पड़ेगा। पैसे बोलो, आप कितने लोगों के साथ तैयार हैं।” इस खुलासे के जरिए चंद्रिका ने इंडस्ट्री में महिलाओं के साथ होने वाले पेशेवर दबाव और अनैतिक ऑफर्स को उजागर किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मामला केवल उनके व्यक्तिगत अनुभव तक सीमित नहीं है और कई महिलाओं को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
चंद्रिका की यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। फैंस और इंडस्ट्री के लोग उनके समर्थन में आए और उनकी हिम्मत की तारीफ की। कई यूजर्स ने लिखा कि यह खुलासा इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और उनके अधिकारों पर जागरूकता बढ़ाने में मदद करेगा। हाल ही में चंद्रिका ने अपने पति पर बेवफाई के आरोप भी लगाए थे, जिसके बाद उनके पति युगम ने कई खुलासे किए। इस बीच, चंद्रिका ने पेशेवर जीवन में होने वाली अनैतिक मांगों को भी उजागर किया, जिससे यह साफ हो गया कि उनका संघर्ष केवल निजी नहीं बल्कि करियर से जुड़ा हुआ भी है।










