शनाया कपूर और आदर्श गौरव स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल-थ्रिलर के तौर पर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है। बीजॉय नांबियार निर्देशित यह फिल्म रोमांस, सोशल मीडिया और हाई-स्टेक्स एडवेंचर को जोड़ती है।
- फिल्म रिव्यू: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की तू या मैं रिव्यू
- स्टार रेटिंग: 3/5
- पर्दे पर: Feb 13, 2026
- डायरेक्टर: Bejoy Nambiar
- शैली: Survival Thriller Drama
एंटरटेनमेंट न्यूज़: सर्वाइवल थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जिस पर हिंदी सिनेमा में बहुत कम फिल्में बनती हैं। ऐसे में दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। बीजॉय नांबियार की फिल्म ‘तू या मैं’ अपने दिलचस्प अनाउंसमेंट के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रही है। फिल्म का ट्रेलर और गाने उत्साह को और बढ़ा चुके हैं, जिससे रिलीज से पहले ही यह जबरदस्त चर्चा में है।
बीजॉय एक ऐसे फिल्ममेकर हैं जो इंटेंस इमोशन और सीक्वेंस को दिखाने में माहिर हैं। 'तू या मैं' रोमांस, इन्फ्लुएंसर कल्चर और सर्वाइवल थ्रिलर को एक हाई-स्टेक्स एडवेंचर में मिलाने की कोशिश करती है। अब सवाल यह है कि क्या यह फिल्म थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल रहेगी? जानने के लिए आगे पढ़ें…
कहानी: रोमांस से सर्वाइवल तक
फिल्म की कहानी दो बिल्कुल अलग बैकग्राउंड वाले सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनी शाह (शनाया कपूर) और मारुति कदम (आदर्श गौरव) के इर्द-गिर्द घूमती है। अवनी अमीर परिवार की हैं और उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जबकि मारुति नालासोपारा का रैपर और कंटेंट क्रिएटर है। दोनों एक म्यूजिक इवेंट में मिलते हैं और धीरे-धीरे उनका प्यार बढ़ता है। लेकिन रोमांस के बीच उनका परिवार उनकी जिंदगी में तनाव पैदा करता है।
परेशानी तब शुरू होती है, जब उन्हें गोवा भेजा जाता है और वहां वे खुद को खाली, गहरे स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं, जिसमें एक मगरमच्छ भी मौजूद है। अब सवाल यह है कि क्या उनका प्यार इस खतरनाक स्थिति में टिक पाएगा?

एक्टर्स की परफॉर्मेंस
आदर्श गौरव ने मारुति के रोल में पूरी तरह घुसकर दमदार अभिनय किया है। उनके लोकल मुंबईकर टपोरी एक्सेंट और नैचुरल बॉडी लैंग्वेज ने रोल को जीवंत बना दिया। शनाया कपूर भी अपने किरदार में पूरी तरह फिट बैठती हैं। उन्होंने इमोशनल और थ्रिलिंग सीन में संतुलित प्रदर्शन किया। उनका संवाद delivery और सहजता दर्शकों को स्क्रीन से जोड़े रखती है।
सपोर्टिंग कास्ट जैसे क्षिति जोग, अंश विकास चोपड़ा, अमृता श्रीनिवासन, पारुल गुलाटी और रजत कौल ने भी अपने किरदारों को प्रभावशाली ढंग से निभाया। हालांकि, पार्वती थिरुवोथु का रोल और बड़ा हो सकता था।
म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर
सर्वाइवल थ्रिलर में बैकग्राउंड म्यूजिक फिल्म का अहम हिस्सा होता है और प्रतीक राजगोपाल ने इसे बेहतरीन तरीके से निभाया है। हर सिचुएशन को साउंडट्रैक के माध्यम से इंटेंस बनाया गया है। रीक्रिएटेड ट्रैक ‘आंखें चार’ और गाने जैसे ‘फेम हमें’ और ‘जी लिया’ फिल्म के माहौल को और जीवंत बनाते हैं।रेमी दलाई की सिनेमैटोग्राफी और एनिमेट्रॉनिक्स टीम द्वारा बनाए गए मगरमच्छ बेहद असली लगते हैं। फिल्म का विजुअल ग्रेडिंग और कैमरा वर्क दर्शकों को क्लॉस्ट्रोफोबिया और थ्रिल का अनुभव कराते हैं।
फिल्म का पहला हाफ धीमा लगता है, जिसमें अवनी और मारुति की पृष्ठभूमि और प्रेम कहानी विस्तार से दिखाई गई है। दूसरा हाफ थ्रिल और सस्पेंस के लिए बनता है, लेकिन कहानी कई बार लंबी खींची गई लगती है। कुछ धागे अंत तक अनसुलझे रह जाते हैं, जिससे फिल्म में थोड़ा अधूरापन महसूस होता है।
क्या फिल्म देखने लायक है?
‘तू या मैं’ एक रोमांस-सर्वाइवल थ्रिलर है, जिसमें कई इंटेंस और एडवेंचर भरे पल हैं। अभिनेता और अभिनेत्री की परफॉर्मेंस शानदार है, म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी फिल्म को और आकर्षक बनाते हैं। यदि आप सस्पेंस और रोमांस के मिश्रित अनुभव के लिए फिल्म देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए उपयुक्त है।











