पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाई से तुर्किये और अजरबैजान का असली चेहरा सामने आ गया, जिन्होंने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया। भारत पर दागे गए ड्रोन में तुर्किये निर्मित हथियार भी शामिल थे।
India Pakistan Conflict: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी सैन्य कार्रवाई की। ऑपरेशन 'सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और पीओके में मौजूद आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तुर्किये और अजरबैजान ने पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया, जिससे इन दोनों देशों का असली चेहरा दुनिया के सामने आ गया।
पाकिस्तान ने तुर्किये के ड्रोन से भारत पर किया हमला
भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान बौखला गया था। इसके बाद उसने भारत पर ड्रोन और मिसाइल के जरिए हमला करने की कोशिश की। जांच में पता चला कि पाकिस्तान ने जो ड्रोन भारत पर दागे थे, उनमें से कई तुर्किये में बने (Made in Turkey) थे। भारतीय डिफेंस सिस्टम ने इन ड्रोन्स को समय रहते मार गिराया और उनके मलबे के जरिए पक्के सबूत भी जुटा लिए।
तुर्किये और अजरबैजान के खिलाफ भारत में विरोध तेज
तुर्किये और अजरबैजान के पाकिस्तान के समर्थन पर भारत में जनता का गुस्सा फूट पड़ा है। सोशल मीडिया पर इन दोनों देशों का बॉयकॉट (Boycott) करने की मांग जोर पकड़ रही है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी सोशल मीडिया पर लिखा कि भारतियों को तुर्किये और अजरबैजान जाना बंद कर देना चाहिए। दुश्मन का दोस्त भी हमारा दुश्मन है, यह संदेश अब लोगों में गहराई से उतर रहा है।
भारत-तुर्किये और अजरबैजान के व्यापार पर कितना असर पड़ेगा?
अगर भारत इन दोनों देशों का बॉयकॉट करता है तो आर्थिक रूप से ज्यादा असर भारत पर नहीं पड़ेगा क्योंकि इन दोनों देशों के साथ भारत का व्यापार बहुत सीमित है।
- 2023-24 में भारत ने तुर्किये को 6.65 बिलियन डॉलर का सामान एक्सपोर्ट किया था, जो घटकर 2024-25 में 5.2 बिलियन डॉलर रह गया। यह भारत के कुल एक्सपोर्ट का सिर्फ 1.5% है।
- अजरबैजान को भारत का एक्सपोर्ट महज 86 मिलियन डॉलर का है, जो कुल का सिर्फ 0.02% है।
- तुर्किये से भारत का आयात भी सिर्फ 0.5% है, जबकि अजरबैजान से आयात लगभग ना के बराबर है।
भारत किन-किन प्रोडक्ट्स का करता है व्यापार?
भारत तुर्किये से खनिज तेल, मार्बल, स्टील, रसायन, सेब और सोना मंगाता है, वहीं तुर्किये को ऑटो पार्ट्स, फार्मा प्रोडक्ट्स, कपड़ा, पेट्रोलियम जैसे सामान एक्सपोर्ट करता है।
अजरबैजान से भारत का मुख्य व्यापार कच्चे तेल, तंबाकू, चाय, अनाज और चमड़ा जैसे उत्पादों पर आधारित है।
पर्यटन और भारतीय नागरिकों पर असर
- तुर्किये और अजरबैजान भारतीय पर्यटकों के पसंदीदा डेस्टिनेशन रहे हैं।
- 2023 में करीब 3 लाख भारतीय पर्यटक तुर्किये गए थे।
- 2 लाख से ज्यादा भारतीय अजरबैजान भी घूमने गए थे।
- तुर्किये में लगभग 3000 भारतीय, जबकि अजरबैजान में 1500 से ज्यादा भारतीय नागरिक रहते हैं।
अब इन दोनों देशों के खिलाफ जनता में गुस्सा है और लोग अपनी ट्रिप्स कैंसल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इन देशों का विरोध लगातार बढ़ रहा है।