UIDAI डेटा हैकाथॉन 2026 में 18 साल या उससे अधिक उम्र के भारतीय स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को आधार एनरोलमेंट और अपडेट्स से जुड़े डेटा ट्रेंड्स और समस्याओं को हल करना होगा. विजेताओं को 2 लाख रुपये तक पुरस्कार और सर्टिफिकेट दिया जाएगा, जिससे युवा प्रतिभाओं को पहचान मिलेगी.
UIDAI Data Hackathon 2026: यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) 5 जनवरी 2026 से डेटा हैकाथॉन 2026 का आयोजन कर रही है. इस ऑनलाइन प्रतियोगिता में भारत के किसी भी यूनिवर्सिटी के 18 साल या उससे अधिक उम्र के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं. UIDAI और नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) के सहयोग से आयोजित इस हैकाथॉन का उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा एनालिसिस, ट्रेंड्स पहचानने और सिस्टम सुधारने की चुनौती देना है. विजेताओं को पुरस्कार राशि 2 लाख रुपये तक और सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे.
UIDAI डेटा हैकाथॉन में कौन कर सकता है भाग
हैकाथॉन में किसी भी भारतीय यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स शामिल हो सकते हैं, जिनकी उम्र 1 जनवरी 2026 तक 18 वर्ष या उससे अधिक हो. प्रतिभागी 5 लोगों की टीम बनाकर या व्यक्तिगत रूप से भी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, UIDAI और NIC में सर्विस डिलीवरी से जुड़े लोग इस हैकाथॉन में हिस्सा नहीं ले सकते.
प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन के दौरान अपना आइडिया प्रस्तुत करना होगा. UIDAI अधिकारी और जूरी पैनल द्वारा प्राप्त आइडियाज को शॉर्टलिस्ट करने के बाद प्रेजेंटेशन के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इस प्रक्रिया के बाद विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

हैकाथॉन का मकसद और पुरस्कार वितरण
UIDAI डेटा हैकाथॉन का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों को डेटा एनालिसिस, पैटर्न और ट्रेंड्स पहचानने, सिस्टम सुधारने और प्रभावी निर्णय लेने के लिए चुनौती देना है. प्रतिभागियों को इनसाइट्स और सॉल्यूशन फ्रेमवर्क तैयार करना होगा, जो आधार सिस्टम और डेटा प्रक्रिया में सुधार में मददगार साबित हों.
इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवा प्रतिभागियों को डेटा साइंस, एनालिटिक्स और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में खुद को साबित करने का अवसर मिलेगा. पुरस्कार राशि और सर्टिफिकेट से उनकी उपलब्धियों को मान्यता मिलेगी.











