उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद, SC ने याचिकाकर्ता को ज्ञापन भेजने की दी सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने उज्जैन महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रवेश विवाद पर सुनवाई की। CJI सूर्यकांत ने कहा, मंदिर प्रशासन निर्णय में कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता।
उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद, SC ने याचिकाकर्ता को ज्ञापन भेजने की दी सलाह

उज्जैन महाकाल मंदिर में वीआईपी प्रवेश को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। CJI सूर्यकांत ने स्पष्ट किया कि मंदिर प्रशासन का निर्णय धार्मिक अधिकारों के तहत आता है और कोर्ट इसका हस्तक्षेप नहीं कर सकता। याचिकाकर्ता ने याचिका वापस ली।

New Delhi: उज्जैन के महाकाल मंदिर (Mahakal Temple) के गर्भगृह (Sanctum Sanctorum) में वीआईपी लोगों को प्रवेश की अनुमति के मामले पर हाल ही में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। याचिकाकर्ता दर्पण सिंह अवस्थी की ओर से एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने याचिका दायर की थी, जिसमें कहा गया कि या तो गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार सबको मिले या किसी को भी नहीं। उनका तर्क था कि मंदिर में सबके लिए नियम समान होने चाहिए।

CJI सूर्यकांत का स्पष्ट रुख

सुप्रीम कोर्ट की बेंच, जिसमें मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत, जस्टिस आर. महादेवन और जस्टिस जॉयमाल्या बागची शामिल थे, ने याचिका पर सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि मंदिर प्रशासन के अधिकारों पर कोर्ट हस्तक्षेप नहीं कर सकता। CJI सूर्यकांत ने कहा कि महाकाल मंदिर के परिसर में कोई वीआईपी नहीं है और इस तरह की याचिका दाखिल करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता का उद्देश्य श्रद्धा नहीं, बल्कि कुछ और लग रहा है।

CJI सूर्यकांत ने कहा, “यदि कोर्ट यह तय करना शुरू कर दे कि गर्भगृह में कौन जाएगा और कौन नहीं, तो यह अदालत के दायरे से बाहर होगा। कल को लोग आर्टिकल 19 या अन्य मौलिक अधिकारों का भी दावा करना शुरू कर देंगे।”

याचिकाकर्ता का पक्ष

एडवोकेट विष्णु शंकर जैन ने कोर्ट को बताया कि हाईकोर्ट ने पहले कहा था कि उज्जैन महाकाल मंदिर में गर्भगृह में वीआईपी प्रवेश की अनुमति प्रशासन और जिला अधिकारियों के विवेक पर निर्भर करती है। उन्होंने तर्क दिया कि यह अनुच्छेद 14 (Article 14) के तहत समानता के सिद्धांत का उल्लंघन है। उनके अनुसार, किसी व्यक्ति को गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है तो सभी श्रद्धालुओं को भी समान अधिकार मिलना चाहिए।

उज्जैन महाकाल मंदिर विवाद, SC ने याचिकाकर्ता को ज्ञापन भेजने की दी सलाह

विष्णु शंकर जैन ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति प्रवेश करता है तो उसे कलेक्टर की सिफारिश पर अनुमति मिलती है। इसका मतलब यह है कि अन्य श्रद्धालुओं के लिए समान अवसर नहीं रहता। उन्होंने स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता का उद्देश्य सिर्फ यह है कि नियम सभी के लिए समान हों। 

कोर्ट की सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह सलाह दी कि वे मंदिर प्रशासन को ज्ञापन दें और प्रशासन के विवेक पर निर्णय छोड़ दें। याचिकाकर्ता ने कोर्ट की सलाह मानते हुए याचिका वापस ले ली। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर में प्रवेश का फैसला धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारों के तहत आता है, न कि अदालत के दायरे में।

CJI सूर्यकांत ने कहा, “कोर्ट धार्मिक प्रथाओं और मंदिर प्रशासन के निर्णय में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। यह मंदिर की मर्यादा और धार्मिक अधिकारों का मामला है।”

CJI का टिप्पणी: ‘ये लोग श्रद्धालू नहीं’

सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने याचिकाकर्ता के दृष्टिकोण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जो लोग याचिका दायर कर रहे हैं, वे वास्तविक श्रद्धालू नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ मंदिर प्रशासन की गतिविधियों में हस्तक्षेप करना और नियमों पर सवाल उठाना है।

CJI ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर अदालत गर्भगृह में प्रवेश का अधिकार सभी को तय करने लगे, तो कल को लोग कहेंगे कि उन्हें मंत्र जाप करने का भी अधिकार है क्योंकि उनके पास बोलने की स्वतंत्रता (Freedom of Speech) है। ऐसा होने पर सभी मौलिक अधिकारों का दावा गर्भगृह में होने लगेगा।

Leave a comment