Union Budget 2025: आम बजट 2025 पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना, सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

अरविंद केजरीवाल ने बजट 2025 को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। अरबपतियों की कर्ज माफी और आम जनता को राहत न मिलने पर जताई नाराजगी। अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनकी अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा और मोदी सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

Arvind Kejriwal on Union Budget 2025: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय बजट 2025 पर निराशा जताई। उन्होंने कहा कि उनकी कई महत्वपूर्ण मांगें, खासकर अरबपतियों के कर्ज माफी को रोकने और आम लोगों को राहत देने से जुड़ी, बजट में शामिल नहीं की गईं।

अरबपतियों के कर्ज माफी पर उठाए सवाल

Union Budget 2025: आम बजट 2025 पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना, सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

केजरीवाल ने 'एक्स' पर लिखा कि देश का खजाना चंद अमीर अरबपतियों के कर्ज माफ करने में खर्च हो जाता है। उन्होंने मांग की थी कि इस बार बजट में यह घोषणा हो कि आगे से किसी अरबपति के कर्ज माफ नहीं किए जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आम जनता को राहत देने की मांग

केजरीवाल ने सुझाव दिया था कि कर्ज माफी से बचने वाली राशि को मिडल क्लास के होम लोन और व्हीकल लोन में छूट देने, किसानों के कर्ज माफ करने और इनकम टैक्स तथा जीएसटी दरें आधी करने में लगाया जाए। उन्होंने कहा कि बजट में इन अहम मुद्दों की अनदेखी की गई है, जिससे उन्हें दुख हुआ।

Union Budget 2025: आम बजट 2025 पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना, सरकार पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

संजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला

आप सांसद संजय सिंह ने भी बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मांग की थी कि पूंजीपतियों का कर्ज माफ न किया जाए और 16 लाख करोड़ रुपये की वसूली कर टैक्स दरों में कटौती की जाए, लेकिन ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी की नीति केवल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की है।

Leave a comment