UP Assembly By-Elections 2024: राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली को किया स्थगित, उपचुनाव के बाद होगा आयोजन

UP Assembly By-Elections 2024: राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली को किया स्थगित, उपचुनाव के बाद होगा आयोजन, उपचुनाव

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष (Mallikarjun Kharge) व नेता प्रतिपक्ष (Rahul Gandhi) की लखनऊ में सितंबर माह में प्रस्तावित रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब विधानसभा उपचुनाव के बाद ही इसे प्रस्‍ताव‍ित किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में रैली का प्रस्ताव लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद दिया था।

UP elections 2024: उत्तर प्रदेश में चुनावों को लेकर जोरों-शोरों से तैयारियां चल रही है। इसी बीच 2024 के लोकसभा चुनाव में I.N.D.I.A गठबंधन को यूपी  में NDA से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने के बाद कांग्रेस प्रतिपक्ष नेता राहुल व खरगे ने नए सिरे से राज्य में अपना जनाधार खड़ा करने के लिए रैली आयोजित की थी। फ़िलहाल, इस रैली की तिथि तय नहीं की गई थी, लेकिन मौखिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व ने रैली के लिए पूरी सहमति दे दी थी।

UP Assembly By-Elections 2024: राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली को किया स्थगित, उपचुनाव के बाद होगा आयोजन

बताया जा रहा है कि अब उपचुनावों के चलते इस रैली के आयोजन को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे व राहुल गांधी की लखनऊ में सितंबर के माह में प्रस्तावित रैली अब विधानसभा उपचुनाव के बाद ही होगी। लोकसभा चुनाव के परिणाम के बाद प्रदेश कांग्रेस ने लखनऊ में रैली का प्रस्ताव पास किया था।

प्रदेश में 10 सीटों के लिए उपचुनाव

रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि, प्रदेश में लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्तेजित कांग्रेस अब विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी पूरी तैयारी में हैं। आगामी उपचुनावों में भी कांग्रेस पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए समाजवादी पार्टी पर दबाव बना रही है। यहां तक की चुनाव का अंतिम निर्णय दिल्ली से होगा।

UP Assembly By-Elections 2024: राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे व प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली को किया स्थगित, उपचुनाव के बाद होगा आयोजन

इसके अलावा बताया गया कि राज्य कांग्रेस ने उन सीटों पर अपनी दावेदारी जताई है, जिन सीटों पर पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवारों की जीत हुई थी। इस बार के विधानसभा चुनावों में यूपी की दस सीटों पर उपचुनाव होंगे। 

उपचुनावों के बाद रैली का आयोजन

खबरों के तहत, प्रदेश कांग्रेस की कोशिश थी कि राहुल व खरगे की लखनऊ में रैली के बाद गठबंधन के पक्ष में एक नया माहौल बनेगा। रैली के संदर्भ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष (अजय राय) ने बताया कि लखनऊ के रामाबाई आंबेडकर मैदान में रैली के आयोजन की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व ने अपनी बात को स्पष्ट करते हुए कहा है कि अब रैली का कार्यक्रम उपचुनाव के बाद ही रखा जाएगा ।

 

 

Leave a comment