UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला; आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश और बीमा लाभ

योगी सरकार ने आउटसोर्सिंग महिला कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब उन्हें मातृत्व अवकाश और बीमा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी सुरक्षा और सुविधा बढ़ेगी
UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला; आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश और बीमा लाभ

उत्तर प्रदेश सरकार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक नया नियम लेकर आ रही है, जिससे विशेष रूप से महिला कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अब आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिलाओं को मातृत्व अवकाश देने की योजना बना रही हैं। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए एक नया नियम लेकर आ रही है, जिससे विशेष रूप से महिला कर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार अब आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिलाओं को मातृत्व अवकाश सहित कई अन्य लाभ देने की योजना बना रही है। इसके लिए राज्य में एक निगम का गठन किया जाएगा, जिससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

महिला कर्मचारियों को मिलेगा 180 दिन का मातृत्व अवकाश

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला; आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश और बीमा लाभ

अब तक आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली महिला कर्मचारियों को मातृत्व अवकाश जैसी सुविधाएं नहीं मिलती थीं, लेकिन नए नियम के तहत उन्हें छह महीने (180 दिन) का सवेतन मातृत्व अवकाश दिया जाएगा। यही नहीं, गर्भपात की स्थिति में भी महिला कर्मचारियों को 42 दिनों का विशेष अवकाश प्रदान किया जाएगा।

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने 91 दिनों तक 70% वेतन के साथ मेडिकल लीव देने का फैसला किया है। यदि कर्मचारी किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होता है, तो उसे 309 दिनों तक 80% वेतन के साथ अवकाश की सुविधा दी जाएगी।

मुफ्त इलाज और बीमा कवर की मिलेगी सुविधा

सरकार आउटसोर्सिंग कर्मियों के लिए राज्य कर्मचारी बीमा निगम (ESIC) के अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा देगी। इसमें न केवल कर्मचारी, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी। इसके अलावा, आकस्मिक निधन की स्थिति में कर्मचारी के अंतिम संस्कार के लिए सरकार 15,000 रुपये की आर्थिक सहायता भी देगी।

UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला; आउटसोर्सिंग महिला कर्मियों को मिलेगा मातृत्व अवकाश और बीमा लाभ

राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है कि सभी राज्य कर्मचारी 1 अप्रैल से मानव संपदा पोर्टल पर अपनी संपूर्ण जानकारी अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इसमें सर्विस बुक, वार्षिक संपत्ति विवरण, वेतन, वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन, और अवकाश आवेदन जैसी सभी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज करनी होंगी।

आउटसोर्सिंग कर्मियों को मिलेगा सम्मान और सुरक्षा

सरकार का यह कदम आउटसोर्सिंग पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। इससे वे अपने कार्यस्थल पर अधिक सुरक्षित और सम्मानित महसूस करेंगे। इस फैसले से यूपी में लाखों आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और जीवन स्तर में सुधार आएगा।

Leave a comment