UPSC Prelims 2026 के एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा केंद्रों के लिए नए निर्देश लागू

UPSC Prelims 2026 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। परीक्षा हॉल में अनुमत सामान, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज पर रोक और नेगेटिव मार्किंग को लेकर नए नियम लागू किए गए हैं।

UPSC ने प्रीलिम्स 2026 परीक्षा से जुड़े एडमिट कार्ड UPSC Official Websiteऔर परीक्षा हॉल नियम जारी किए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जरूरी दस्तावेज, अनुमत सामान और प्रतिबंधित वस्तुओं के निर्देश ध्यान से पालन करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली: Union Public Service Commission ने UPSC Prelims 2026 परीक्षा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग के अनुसार, परीक्षा 24 मई को आयोजित होगी और एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित नियमों का सख्ती से पालन करने और केवल अनुमत वस्तुएं ही साथ लाने की सलाह दी गई है।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाने की अनुमति होगी

UPSC की ओर से जारी निर्देशों के मुताबिक, उम्मीदवार परीक्षा हॉल में केवल सीमित जरूरी सामान ही ले जा सकेंगे। इसमें बिना किसी लिखावट वाला सादा क्लिपबोर्ड या हार्डबोर्ड और एक काला बॉल पेन शामिल है।

उत्तर पत्रक भरने के लिए केवल ब्लैक बॉल पेन का इस्तेमाल मान्य होगा। वहीं रफ वर्क के लिए जरूरी शीट्स परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अतिरिक्त कागज या नोट्स साथ न लाएं।

इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज और नोट्स पर सख्त रोक

आयोग ने परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, पेजर और किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है।

इसके अलावा किताबें, लिखित नोट्स, खुले पन्ने, मैप, ड्राइंग इंस्ट्रूमेंट और लॉग टेबल जैसी चीजें भी अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने पर उम्मीदवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

नेगेटिव मार्किंग को लेकर रहें सावधान

UPSC Prelims में गलत उत्तर देने पर नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। सामान्य अध्ययन पेपर में प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत जवाब पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे।

अगर किसी प्रश्न में एक से ज्यादा उत्तर भरे जाते हैं, तो उसे भी गलत माना जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देने और OMR शीट सावधानी से भरने की सलाह दी गई है।

परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि शांत मन और सही रणनीति के साथ परीक्षा देना सफलता के लिए अहम होगा।

Leave a comment