यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी हो सकते हैं। 24 मई को होने वाली परीक्षा के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: UPSC Prelims 2026 के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जा सकते हैं। आयोग की ओर से सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 24 मई 2026 को दो शिफ्ट में किया जाएगा। आवेदन कर चुके उम्मीदवार अपना हॉल टिकट केवल ऑनलाइन मोड में आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के जरिए कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी।
UPSC जल्द जारी कर सकता है एडमिट कार्ड

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड जल्द जारी कर सकता है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार आधिकारिक अपडेट का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी आयोग परीक्षा तिथि से कुछ दिन पहले हॉल टिकट जारी करने की तैयारी में है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि उम्मीदवारों को जल्द डाउनलोड लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।
केवल ऑनलाइन डाउनलोड होगा हॉल टिकट
यूपीएससी की ओर से एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन मोड में जारी किए जाएंगे। किसी भी उम्मीदवार को डाक या ऑफलाइन माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर “e-Admit Cards for Various Examinations of UPSC” लिंक खोलें
- रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर का विकल्प चुनें
- जरूरी जानकारी भरकर सबमिट करें
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
- इसे डाउनलोड कर प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें
दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा
UPSC Civil Services Preliminary Exam 2026 का आयोजन 24 मई को दो अलग-अलग शिफ्ट में किया जाएगा। पहला पेपर सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा, जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) समेत कुल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी।










