Uttar Pradesh News: संसद में रहेगी इस जिले की धाक, नौ नवनिर्वाचित सांसद पहुंचेंगे दिल्ली, अखिलेश-डिंपल के साथ इनके नाम भी है शामिल

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

उत्तर प्रदेश का इटावा जिला इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में है। लोकसभा चुनाव 2024 में इस जिले ने देश को सात नवनिर्वाचित सांसद दिए हैं जबकि दो राज्यसभा सांसद को जोड़ने पर इनकी कुल संख्या नौ हो जाती हैं। इस लिस्ट में अखिलेश यादव और डिंपल यादव के साथ कुल नौ सांसदों का नाम शामिल हैं।

इटावा: प्रदेश के इटावा जिला लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के बाद काफी चर्चा में आ गया है। इस जिले ने देश को सात नवनिर्वाचित सांसद दिए हैं, जबकि दो राज्यसभा सांसद को भी जोड़ दिया जाए तो इनकी कुल संख्या नौ हो जाती है। यह शायद देश का अकेला ऐसा जिला है, जिसके नौ मूल निवासी वर्तमान समय में संसद में बैठेंगे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन ने उत्तर प्रदेश की 80 संसदीय सीटों के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का समीकरण ही बिगाड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 में इंडी गठबंधन (भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन) ने आम चुनाव में कमाल का प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश में कुल 80 में से 43 सीटों पर कब्जा किया हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई में एनडीए गठबंधन को महज 37 सीटें ही हासिल हुई। उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उबरी समाजवादी पार्टी ने 37 सीटों पर कब्जा किया।

यादव परिवार के पांच सांसद

Uttar Pradesh News: संसद में रहेगी इस जिले की धाक, नौ नवनिर्वाचित सांसद पहुंचेंगे दिल्ली, अखिलेश-डिंपल के साथ इनके नाम भी है शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 में यादव परिवार के पांच सदस्य ने जीत हासिल की है. जिनमे समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कन्नौज लोकसभा सीट से, डिंपल यादव ने मैनपुरी लोकसभा सीट से, धर्मेंद्र यादव ने आजमगढ़ लोकसभा सीट से, अक्षय यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट और आदित्य यादव ने बदायूं लोकसभा सीट से जीत हासिल की है। यादव परिवार के पांच सदस्यों ने चुनाव जीतकर सभी पार्टियों को हैरान कर दिया। जानकारी के मुताबिक 2015-16 से यादव परिवार के 20 सदस्य एक्टिव पॉलिटिक्स में हैं। इस लिस्ट में एक राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं।

इटावा लोकसभा सीट जितेंद्र दोहरे

Uttar Pradesh News: संसद में रहेगी इस जिले की धाक, नौ नवनिर्वाचित सांसद पहुंचेंगे दिल्ली, अखिलेश-डिंपल के साथ इनके नाम भी है शामिल

इटावा लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के जितेंद्र कुमार दोहरे ने 58 हजार वोटों से शानदार जीत दर्ज की है। वह भी इटावा जिले के रहने वाले (मूल नागरिक) हैं। जितेंद्र दोहरे ने वर्ष 2020 में बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वर्ष 2018 में जितेंद्र दोहरे की धर्मपत्नी ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव लड़ाकर जीत हासिल की थी।

एटा लोकसभा सीट देवेश शाक्य

Uttar Pradesh News: संसद में रहेगी इस जिले की धाक, नौ नवनिर्वाचित सांसद पहुंचेंगे दिल्ली, अखिलेश-डिंपल के साथ इनके नाम भी है शामिल

लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर एटा लोकसभा सीट से देवेश कुमार शाक्य ने बेहतरीन जीत दर्ज की। एटा सांसद देवेश इटावा जिले के मूल निवासी है और शांति कालोनी में रहते हैं। इन्होंने साल 2002 में बहुजन समाज पार्टी से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। साल 2017 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और 2022 विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन इस चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद देवेश कुमार शाक्य ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया और लोकसभा चुनाव 2024 में एटा से चुनाव लड़कर तकरीबन 30 हजार वोटों से विजय प्राप्त की थी।

राज्यसभा सांसद प्रो. राम गोपाल यादव

Uttar Pradesh News: संसद में रहेगी इस जिले की धाक, नौ नवनिर्वाचित सांसद पहुंचेंगे दिल्ली, अखिलेश-डिंपल के साथ इनके नाम भी है शामिल

Subkuz.com ने बताया कि इटावा जिले से दो राज्यसभा सांसदों में प्रोफेसर राम गोपाल यादव और गीता शाक्य का नाम शामिल है। रामगोपाल यादव समाजवादी पार्टी के टिकट पर राज्यसभा का चुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे, साथ ही रामगोपाल समाजवादी पार्टी के महासचिव भी हैं। जबकि गीता शाक्य भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं।

Leave a comment