उत्तर भारत में बढ़ी सर्दी, दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट: जानिए आपके शहर के मौसम का हाल

उत्तर भारत में ठंड बढ़ी है, जबकि दक्षिण में बारिश का अलर्ट जारी है। जानिए आपके शहर का मौसम, तापमान और अगले कुछ दिनों की संभावित हालात। दक्षिण भारत के मौसम

देश के विभिन्न हिस्सों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है, लेकिन कई इलाके ऐसे भी हैं जहां तापमान अभी स्थिर और सामान्य बना हुआ है। दिल्ली-NCR में पारा नीचे रहने की वजह से ठंड का एहसास बढ़ गया है।

Weather Update: देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है, वहीं दक्षिण भारत में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान, दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाके सामान्य तापमान बनाए रखेंगे।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शुक्रवार को उत्तर भारत में मौसम ठंडा रहेगा। राजस्थान के शेखावाटी इलाके में सर्दी बढ़ गई है, जहां फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस और नागौर में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से 3-4 डिग्री कम है। आगामी 10 दिनों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहने और तापमान में विशेष बदलाव न होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान में 1-2 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मध्य और उत्तर भारत का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में अगले चार दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 24 घंटों तक तापमान स्थिर रहेगा, लेकिन अगले छह दिनों में यह 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। वहीं, पश्चिम मध्य प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर ठंड की लहर चल सकती है।

दक्षिण भारत में बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

दक्षिण भारत के मौसम की बात करें तो तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 से 26 नवंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटों की संभावना है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है।

  • केरल और माहे: 21 से 23 नवंबर तक बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका।
  • तटीय आंध्र प्रदेश, यानम और रायलसीमा: 26 नवंबर को बारिश की संभावना।
  • अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: 21 नवंबर और 23-24 नवंबर को बारिश, 21 और 22 नवंबर को कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश।

तमिलनाडु, केरल और माहे में 21 से 24 नवंबर के बीच गरज और बिजली चमक के साथ तेज हवाओं की चेतावनी है। तटीय आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में 22 से 24 नवंबर के बीच ऐसे ही मौसम के हालात बन सकते हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 और 24 नवंबर को 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि 21 से 23 नवंबर के बीच यह 50-60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती हैं।

 

Leave a comment