उत्तर भारत में घना कोहरा, बिहार-झारखंड समेत 15 शहरों में बारिश का अलर्ट

उत्तर भारत में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं बिहार, झारखंड और अन्य 15 शहरों में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। जानिए प्रभावित शहरों की सूची और मौसम से

उत्तर भारत में 23 दिसंबर को मौसम की सख्ती बढ़ने की संभावना है। IMD ने उत्तर भारत के 15 प्रमुख शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। कश्मीर और हिमाचल में बारिश और बर्फबारी के बाद अब दिल्ली, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

Weather Update: कश्मीर और हिमाचल में हुई बारिश के बाद अब घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। खासकर उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में घना कोहरा अपना रौद्र रूप दिखा सकता है। दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी लोगों को यात्रा और सामान्य गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में भारी बर्फबारी के कारण कई वाहन रास्ते में फंस गए हैं, जबकि श्रीनगर हवाई अड्डे पर 11 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड में भी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। ऐसे में कल का मौसम शीतल और कोहरे से घिरा रहने की संभावना है, इसलिए यात्रा और बाहरी गतिविधियों में अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में हालात

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बर्फबारी के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। कई वाहन रास्ते में फंसे हुए हैं और श्रीनगर हवाई अड्डे पर 11 उड़ानों को रद्द करना पड़ा है। हिमाचल प्रदेश के मनाली, चंबा और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी दी गई है। वहीं, कुल्लू और ऊना में हल्की बर्फबारी की संभावना है। शिमला में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि मनाली में अधिकतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम -9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी

दिल्ली में भी घने कोहरे का असर दिखाई देगा। सुबह के समय यात्रा करने वाले लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। दिल्ली में 16 स्थानों पर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में रहने की संभावना है। सुबह का दृश्यता काफी कम होगी, जिससे सड़क मार्ग पर सावधानी बरतना जरूरी है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में सुबह 4 बजे से दोपहर 10 बजे तक घने कोहरे का अलर्ट है। 

इसके अलावा अयोध्या, फतेहगढ़, फुरसतगंज, बांदा, कुशीनगर, आजमगढ़, वाराणसी में भी कोहरे के कारण दृश्यता 50 मीटर से भी कम रह सकती है। सुबह यात्रा करते समय विशेष सावधानी बरतना जरूरी है।

बिहार और झारखंड में मौसम का अपडेट

बिहार में पटना, गयाजी, अरवल, नालंदा और जहानाबाद जिलों में तेज पछुआ हवा और शीतलहर का असर रहेगा। उत्तर-पश्चिमी जिलों सीतामढ़ी और शिवहर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर काफी कम रहेगा, जिससे मौसम अत्यधिक ठंडा लगेगा। झारखंड के गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय तापमान गिरकर अधिकतम 8-9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम का हाल

उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। देहरादून में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हिमाचल प्रदेश में मनाली और चंबा में घने कोहरे का असर रहेगा। शिमला और बिलासपुर में ठंड के कारण सुबह और शाम के समय यात्रा करते समय सावधानी आवश्यक है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में घने कोहरे की चेतावनी

राजस्थान के गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में पश्चिमी राजस्थान के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, टोंक और भीलवाड़ा में भी घने कोहरे की संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश के चंबल संभाग, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर में भी घने कोहरे के साथ शीतलहर की चेतावनी दी गई है। सुबह के समय दृश्यता कम रहने के कारण सड़क पर यात्रा करते समय विशेष सतर्कता बरतना जरूरी है।

Leave a comment