उत्तर कोरिया ने जापान की ओर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, टोकियो में इमरजेंसी अलर्ट जारी

उत्तर कोरिया ने जापान की दिशा में अज्ञात प्रोजेक्टाइल छोड़ा। टोकियो में इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया है। जानिए प्रोजेक्टाइल की डिटेल, जापान की प्रतिक्रिया

उत्तर कोरिया ने शनिवार को जापान की ओर अज्ञात प्रोजेक्टाइल दागकर क्षेत्रीय तनाव बढ़ा दिया। इस हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) और दक्षिण कोरिया में तुरंत इमरजेंसी अलर्ट जारी किया गया। 

सियोल: Kim Jong Un मिसाइलों और रॉकेट परीक्षणों के लिए दुनिया भर में कुख्यात हैं। उत्तर कोरिया आए दिन बैलिस्टिक मिसाइलें, रॉकेट और अन्य प्रोजेक्टाइल का परीक्षण करता है, जिससे पड़ोसी South Korea और Japan से लेकर United States तक तनाव की स्थिति पैदा होती रहती है। इस बार उत्तर कोरिया ने एक बार फिर जापान की ओर प्रोजेक्टाइल दागा, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया। इस घटना के बाद Japan में इमरजेंसी अलर्ट घोषित कर दिया गया है।

उत्तर कोरिया की मिसाइल गतिविधि

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन अपने देश में नियमित रूप से मिसाइल और रॉकेट परीक्षण कर विश्व समुदाय को सतर्क रखते हैं। इन प्रक्षेपणों का लक्ष्य अक्सर पड़ोसी देशों और अमेरिका पर दबाव बनाना होता है। इस बार की घटना में भी एक संदिग्ध बैलिस्टिक प्रोजेक्टाइल जापान की दिशा में लॉन्च किया गया, जिससे टोकियो और आस-पास के क्षेत्रों में अलर्ट घोषित किया गया।

दक्षिण कोरिया की सेना के जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने बताया कि उन्होंने उत्तर कोरिया द्वारा पूर्वी समुद्र की ओर कम से कम एक प्रोजेक्टाइल दागे जाने का पता लगाया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ कि यह बैलिस्टिक मिसाइल थी या किस दूरी तक पहुंची। विशेष रूप से यह लॉन्च उस समय हुआ जब संयुक्त राज्य अमेरिका और दक्षिण कोरिया अपने वार्षिक वसंतकालीन सैन्य अभ्यास कर रहे थे। उत्तर कोरिया अक्सर इन अभ्यासों को आक्रामक कदम मानकर अपने हथियार परीक्षणों को बढ़ावा देता रहा है।

उत्तर कोरिया ने जापान की ओर दागा अज्ञात प्रोजेक्टाइल, टोकियो में इमरजेंसी अलर्ट जारी

टोकियो में इमरजेंसी अलर्ट और पीएमओ निर्देश

जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने नागरिकों को सतर्क रहने के लिए इमरजेंसी अलर्ट जारी किया। इसके कुछ घंटे बाद, प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने विशेष सुरक्षा निर्देश जारी किए। इनमें प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं: 

  • सूचना संग्रह और विश्लेषण को प्राथमिकता देना और जनता को समय पर और सही जानकारी उपलब्ध कराना।
  • विमानों, जहाजों और अन्य संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना। 
  • आकस्मिक स्थिति में सभी संभव सावधानी बरतते हुए तैयार रहना। 

प्रधानमंत्री कार्यालय ने नागरिकों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करें। जापान के साथ-साथ दक्षिण कोरिया ने भी तुरंत अलर्ट जारी किया। दक्षिण कोरियाई अधिकारियों ने बताया कि यह प्रोजेक्टाइल लॉन्च क्षेत्रीय सुरक्षा और रणनीतिक स्थिरता के लिए चुनौती पैदा कर सकता है।

Leave a comment