Uttra Pradesh Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, भगाकर मुंबई ले जाने के बाद वारदात को दिया अंजाम

Uttra Pradesh Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, भगाकर मुंबई ले जाने के बाद दोनों में हुआ था विवाद, प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेर

कौशाम्बी का एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ भागकर मुंबई गया और वहां उसने उसे गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि, प्रेमिका की हत्या का कारण पुलिस द्वारा अभी तक स्पष्ट नहीं किया गया है।

Uttra Pradesh Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, भगाकर मुंबई ले जाने के बाद वारदात को दिया अंजाम

Uttra Pradesh: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले में एक नाबालिग लड़की की हत्या का मामला उजागर हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आरोपी लड़की को भगाकर मुंबई ले गया इसके बाद वहां उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद, आरोपी शव को छोड़कर फरार हो गया। आरोपी की पहचान के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद किया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने इस घटना का विवरण देते हुए बताया कि आरोपी ने तीन महीने पहले एक नाबालिग लड़की को भगाकर मुंबई ले जाने के बाद आपसी विवाद के चलते उसका गला घोंट दिया। संदिग्ध के रूप में मिथलेश कुमार को हिरासत में लिया गया और उससे सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। बेटी की मौत की खबर सुनकर परिवार में हड़कंप मच गया।

Uttra Pradesh Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, भगाकर मुंबई ले जाने के बाद वारदात को दिया अंजाम

पीड़िता के पिता ने लिया कोर्ट का सहारा

पिपरी थाना क्षेत्र के बरेठी गांव में रहने वाले फूलचन्द्र ने 15 जून को एक तहरीर दी थी, जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव के मिथलेश कुमार ने बहला-फुसलाकर भगा लिया। इसके बाद, 19 जून को पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं मिला। पीड़ित पिता ने तीन महीने बाद हाईकोर्ट का सहारा लिया, जहां कोर्ट ने पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए फटकार लगाई और किशोरी को 15 दिन के अंदर बरामद करने का आदेश दिया।

Uttra Pradesh Crime News: प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका की बेरहमी से की हत्या, भगाकर मुंबई ले जाने के बाद वारदात को दिया अंजाम

कोर्ट ने लगाई पुलिस को फटकार

कोर्ट की कड़ी फटकार के बाद पुलिस सक्रिय हुई और नामजद आरोपी को खोजने में जुट गई। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उससे सख्त पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया। इस संबंध में सीओ मनोज रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उससे गहन पूछताछ की जा रही है।

 

Leave a comment