Vidaamuyarchi Collection: अजित कुमार की विदामुयार्ची को मिल रहा लोगों का जबरदस्त प्यार, क्या वीकेंड पर कर पाएगी 150 करोड़ का आंकड़ा पार?

अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। क्या यह फिल्म वीकेंड तक 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी? जानिए लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त कई फिल्मों का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है, जिनमें अजित कुमार और तृषा कृष्णन की फिल्म 'विदामुयार्ची' भी शामिल है। इस फिल्म में दोनों की दमदार जोड़ी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। भारत से लेकर विदेश तक यह फिल्म शानदार कमाई कर रही है और लगातार रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर रही हैं। 

एंटरटेनमेंट: साउथ सुपरस्टार अजित कुमार की मच अवेटेड एक्शन-थ्रिलर ‘विदामुयार्ची’ 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे ऑडियंस का जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म ने पहले दिन 48.45 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली थी। हर गुजरते दिन के साथ फिल्म ने अपनी कमाई में इजाफा करने की कोशिश की और इसमें सफल भी रही। 

9वें दिन विदामुयार्ची ने की इतने करोड़ की कमाई 

Vidaamuyarchi Collection: अजित कुमार की विदामुयार्ची को मिल रहा लोगों का जबरदस्त प्यार, क्या वीकेंड पर कर पाएगी 150 करोड़ का आंकड़ा पार?

अजित कुमार ने करीब दो साल बाद 'विदामुयार्ची' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में थी और अब रिलीज के बाद दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर रही है। हालांकि, जैसे-जैसे फिल्म के रिलीज के दिन बढ़ रहे हैं, इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही हैं। 

Bollymoviereviwez की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 9वें दिन 2.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। दिलचस्प बात यह है कि वैलेंटाइन वीक का फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा हैं। 

फिल्म विदामुयार्ची का कुल कलेक्शन

Vidaamuyarchi Collection: अजित कुमार की विदामुयार्ची को मिल रहा लोगों का जबरदस्त प्यार, क्या वीकेंड पर कर पाएगी 150 करोड़ का आंकड़ा पार?

'विदामुयार्ची' ने अब तक 136 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है, जिसमें अकेले तमिलनाडु से 70.45 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नागा चैतन्य और साई पल्लवी की फिल्म 'थंडेल' से टक्कर ले रही है। 'थंडेल' ने ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की थी, जिससे दोनों फिल्मों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही हैं।  

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में कौन-सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारती है। अजित कुमार की 'विदामुयार्ची' से फैंस को उम्मीद है कि यह जल्द ही 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाएगी।

Leave a comment