सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में INDIA गठबंधन का बजा डंका, 10 सीटों पर की जीत दर्ज

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में INDIA गठबंधन का बजा डंका, 10 सीटों पर की जीत दर्ज, कांग्रेस वोन, कांग्रेस न हासिल की जीत, बीजेपी की हुई हार

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में  INDIA गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। इंडिया गठबंधन ने 10 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के 4-4 उम्मदवारो ने जीत दर्ज की। भाजपा को केवल 2 सीटों पर ही संतोष करना पड़ा। उपचुनाव बिहार की रुपौली, पश्चिम बंगाल की रायगंज, रानाघाट दक्षिण और मानिकताला, तमिलनाडु की विक्रवांडी, मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा, उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर, हिमाचल प्रदेश की तेहरा, हमीरपुर और नालागढ़, तथा पंजाब की जालंधर सीट पर आयोजित किए गए थे।

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों में INDIA गठबंधन का बजा डंका, 10 सीटों पर की जीत दर्ज

उपचुनाव के नतीजों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, "उपचुनाव के नतीजे आपके सामने हैं। 13 सीटों पर हुए ये उपचुनाव सभी के नजरिये से बहुत महत्वपूर्ण हैं। डेढ़ महीने में दूसरी बार देश की जनता ने भाजपा को कड़ा संदेश दिया है। उत्तराखंड में हमने अपनी दोनों सीटें बद्रीनाथ और मंगलौर पे जीत दर्ज की। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने 3 में से 2 सीटें जीतीं। कुल 13 सीटों के परिणाम देखें तो भाजपा को केवल 2 सीटें मिलीं।

कांग्रेस ने ब्यान देते हुए कहा की ये जीत सिर्फ शुरुआत हैं और हम इससे भी बहुत बेहतर करके दिखाएंगे और देश की जनता देश में बदलाव चाहती है। 

Leave a comment