Vijay Hazare Trophy: टूर्नांमेंट के पहले ही मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ठोका तूफानी शतक, चैंपियंस ट्रॉफी की ओर बढ़ाया कदम

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले ही मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार शतक लगाकर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। जानें मैच की पूरी जानकारी, रणजी ट्रॉफी

विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज आज, 21 दिसंबर से हो गया और टूर्नामेंट के पहले ही मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तूफानी शतक जड़ा। श्रेयस अय्यर के इस शानदार प्रदर्शन को आगामी चैंपियंस ट्रॉफी में उनके चयन के लिए एक मजबूत दावे के रूप में देखा जा रहा हैं।

स्पोर्ट्स न्यूज़: चैंपियंस ट्रॉफी 2025, जो पाकिस्तान और न्यूट्रल वेन्यू पर आयोजित होने वाली है, भले ही कुछ समय दूर हो, लेकिन खिलाड़ियों ने अपनी शानदार पारियों से अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर ने इसका एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। वर्तमान में टेस्ट और T20I टीम से बाहर चल रहे अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी के अपने पहले ही मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया। 

मुंबई की ओर से खेलते हुए उन्होंने कर्नाटक के गेंदबाजों पर हमला बोलते हुए केवल 50 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी इस आक्रामक पारी ने न केवल उनकी बल्लेबाजी क्षमता को प्रदर्शित किया बल्कि चैंपियंस ट्रॉफी के लिए एक मजबूत दावा भी ठोक दिया।

श्रेयस अय्यर ने ठोका तूफानी शतक 

Vijay Hazare Trophy: टूर्नांमेंट के पहले ही मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ठोका तूफानी शतक, चैंपियंस ट्रॉफी की ओर बढ़ाया कदम

श्रेयस अय्यर ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के अपने पहले ही मैच में कर्नाटक के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने 55 गेंदों में नाबाद 114 रनों की पारी खेली, जिसमें 10 गगनचुंबी छक्के और 5 चौके शामिल थे। उनका स्ट्राइक रेट 207.27 का रहा, जो उनकी आक्रामक शैली को स्पष्ट दर्शाता हैं। 

अय्यर की इस ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई की टीम ने 50 ओवरों के फॉर्मेट में सिर्फ 4 विकेट खोकर 382 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।अय्यर ने अपनी पारी की शुरुआत से ही कर्नाटक के गेंदबाजों पर हावी रहते हुए 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और फिर मात्र 19 गेंदों में शतक पूरा कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि उनकी 70% रन बाउंड्री से आए, और उन्होंने अपनी पारी में केवल 13 डॉट गेंदें खेलीं। 

साल 2024 में श्रेयस अय्यर ने किया शानदार प्रदर्शन 

Vijay Hazare Trophy: टूर्नांमेंट के पहले ही मैच में मुंबई के कप्तान श्रेयस अय्यर ने ठोका तूफानी शतक, चैंपियंस ट्रॉफी की ओर बढ़ाया कदम

* रणजी ट्रॉफी - 452 रन, 90.4 औसत, 88.8 SR

* सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी - 345 रन, 49.3 औसत, 188.5 एसआर

* विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 - 1 पारी में 114*(55)

Leave a comment