Virtual Galaxy Infotech: आज खुलेगा IPO अलॉटमेंट का पिटारा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक

Virtual Galaxy Infotech का IPO अलॉटमेंट आज जारी होगा। स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जानें कि आपसे शेयर अलॉट हुआ या नहीं, और ऑनलाइन कैसे चेक करें।
Virtual Galaxy Infotech: आज खुलेगा IPO अलॉटमेंट का पिटारा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक

14 मई को बंद हुए इस IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खास बात यह है कि इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ₹80 से भी ऊपर चल रहा है, जिससे लिस्टिंग के समय तगड़े रिटर्न की उम्मीदें बढ़ गई हैं। आज यानी 15 मई को इसका अलॉटमेंट स्टेटस जारी हो गया है। अब सवाल यह है कि क्या आपको शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? चलिए जानते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली: Virtual Galaxy Infotech का IPO निवेशकों के बीच खासा लोकप्रिय रहा है और इसे लाभ कमाने का एक बेहतरीन अवसर माना जा रहा है। यह IPO SME श्रेणी में आता है। इसका सब्सक्रिप्शन 14 मई बुधवार को बंद हुआ था और 15 मई को इसका अलॉटमेंट भी पूरा हो गया है।

IPO के ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के अनुसार, इस स्टॉक की लिस्टिंग 19 मई को NSE पर ₹225 तक हो सकती है, जबकि इसका प्राइस बैंड ₹135 से ₹142 के बीच था। इस IPO का लॉट साइज 1000 शेयर का है, जिसका मतलब है कि निवेश के लिए न्यूनतम ₹1,35,000 तक की राशि लगानी होगी। निवेशक अब बेसब्री से लिस्टिंग का इंतजार कर रहे हैं ताकि मुनाफा देख सकें।

सब्सक्रिप्शन में कितने निवेशकों ने हिस्सा लिया?

Virtual Galaxy Infotech: आज खुलेगा IPO अलॉटमेंट का पिटारा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के अनुसार, कल दोपहर 2:30 बजे तक कुल 1,71,904 आवेदन प्राप्त हुए थे। इन आवेदनों के माध्यम से 37,21,78,000 शेयर खरीदने की मांग की गई है। अब सवाल यह है कि आपको IPO में शेयर अलॉट हुए हैं या नहीं? इसके लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें और पता लगाएं।

स्टेप-बाय-स्टेप तरीका IPO अलॉटमेंट चेक करने का

Virtual Galaxy Infotech: आज खुलेगा IPO अलॉटमेंट का पिटारा, जानें स्टेप-बाय-स्टेप कैसे करें चेक

स्टेप 1: सबसे पहले माशीतला सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2: वहां उपलब्ध ऑप्शन में से कंपनी का नाम चुनें।

स्टेप 3: अब अपना पैन नंबर और डीमैट अकाउंट नंबर या एप्लीकेशन नंबर भरकर सबमिट करें।

स्टेप 4: सबमिट करने के बाद स्क्रीन पर आपके अलॉटमेंट का स्टेटस दिख जाएगा।

इसके अलावा, आप एनएसई की वेबसाइट से भी चेक कर सकते हैं:

एनएसई की वेबसाइट पर जाकर ‘Equity & SME IPO Bid Details’ सेक्शन को चुनें।

कंपनी का नाम सिलेक्ट करें।

अपना पैन नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज कर सबमिट करें।

आपका अलॉटमेंट स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगा।

कंपनी क्या करती है?

Virtual Galaxy Infotech एक सॉफ्टवेयर सर्विसेज कंपनी है। यह कंपनी कई सेक्टर्स को कस्टमाइज्ड सॉफ्टवेयर समाधान देती है, जिनमें कोर बैंकिंग, BFSI (बैंकिंग, फाइनेंसियल सर्विसेज और इंश्योरेंस), ERP समाधान, IT सेवाएं और ई-गवर्नेंस शामिल हैं। कंपनी का मुख्य फोकस विभिन्न इंडस्ट्रीज को तकनीकी सपोर्ट और डिजिटल सॉल्यूशंस प्रदान करना है।

Leave a comment