Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अटकी, मेकर्स पर उठे सवाल, जानें वजह

अक्षय कुमार की अगली मल्टीस्टारर फिल्म Welcome To The Jungle की शूटिंग अचानक रुकी। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रोडक्शन विवाद, बजट और लोकेशन इश्यूज की वजह से मेकर्स
Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अटकी, मेकर्स पर उठे सवाल, जानें वजह

अहमद खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म न सिर्फ अपने जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी के लिए चर्चा में है, बल्कि इसकी भारी-भरकम स्टारकास्ट भी लोगों का ध्यान खींच रही है। 

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड की सबसे चर्चित कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘वेलकम’ की तीसरी किस्त 'Welcome To The Jungle' को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह था, लेकिन अब यह फिल्म अपनी रिलीज से पहले ही कई बड़े विवादों में उलझ गई है। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, अरशद वारसी और दिशा पटानी जैसे सितारों से सजी यह मल्टीस्टारर फिल्म अब प्रोडक्शन से जुड़ी वित्तीय अनिश्चितताओं और अव्यवस्था के कारण संकट में है।

डेढ़ साल बाद भी अधूरी है शूटिंग

माना जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग शुरू हुए लगभग 18 महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ 50% काम ही पूरा हो पाया है। फिल्म को 2023 में अनाउंस किया गया था और इसे क्रिसमस 2024 पर रिलीज करने की योजना थी। लेकिन अभी तक शूटिंग पूरी नहीं हुई है और अब यह संभावना कमजोर होती जा रही है कि फिल्म तय समय पर सिनेमाघरों तक पहुंचेगी।

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अटकी, मेकर्स पर उठे सवाल, जानें वजह

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म के लगातार कैंसिल हो रहे शेड्यूल्स इसकी सबसे बड़ी बाधा बन चुके हैं। पिछले 6 महीनों में 2 से 3 शेड्यूल्स आखिरी समय पर रद्द कर दिए गए। जून 2025 का एक बड़ा शेड्यूल भी रद्द किया गया है, जिससे स्टारकास्ट और तकनीकी टीम उलझन और नाराज़गी में है।

अभिनेताओं को नहीं मिली मेहनताना, टीम में बढ़ी नाराज़गी

सबसे बड़ा मुद्दा फीस का भुगतान न होना बनकर उभरा है। फिल्म की तकनीकी टीम और कुछ अभिनेता अब तक अपनी फीस नहीं मिलने से नाराज़ हैं। एक प्रमुख सूत्र ने बताया, कई एक्टर्स ने अपनी तारीखें ‘Welcome To The Jungle’ को दी थीं, लेकिन जब बार-बार शेड्यूल कैंसिल हो रहा है और पैसे भी नहीं मिल रहे, तो उनकी निराशा जायज़ है।

कुछ कलाकार फिल्म छोड़कर जा चुके हैं, वहीं कुछ अब भी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं क्योंकि वे इस प्रतिष्ठित फ्रेंचाइज़ी को छोड़ना नहीं चाहते। हालांकि, उनके भीतर भी स्पष्टता की कमी को लेकर असंतोष है। एक कलाकार ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, "शुरुआत में हर कोई इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित था, लेकिन अब असमंजस और अस्थिरता ने माहौल बिगाड़ दिया है।

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की फिल्म की शूटिंग अटकी, मेकर्स पर उठे सवाल, जानें वजह

मेकर्स की चुप्पी और बढ़ती शंकाएं

फिल्म के निर्माता फिरोज नाडियाडवाला की ओर से इस पूरे मसले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। शूटिंग के बार-बार रुकने और वित्तीय असंतुलन को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में यह चर्चा तेज है कि क्या ‘Welcome To The Jungle’ जैसी हाई-बजट कॉमेडी एंटरटेनर को व्यावसायिक रूप से खड़ा कर पाना अब संभव होगा।

फिल्म के निर्देशक अहमद खान पहले भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक संभाल चुके हैं, लेकिन इस बार लगातार बदलती स्थितियों और टीम की असहमति ने उन्हें भी असहज स्थिति में ला खड़ा किया है।

Leave a comment