West Bengal: ब्रात्य बसु को बांग्लादेश से धमकी, पश्चिम बंगाल में पोस्टर से फैलाए गए डर के संदेश

बांग्लादेश के छात्र संगठनों ने ब्रात्य बसु को धमकी दी, जादवपुर विश्वविद्यालय की घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है। बांग्लादेश के छात्र संगठनों ने ब्रात्य बसु

बांग्लादेश के छात्र संगठनों ने पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को धमकी दी है। जादवपुर विश्वविद्यालय में हुई घटना के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

West Bengal: पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु को बांग्लादेश से धमकी मिली है, जिसके बाद उनकी सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। धमकी के पोस्टर कोलकाता के उनके आवास के पास चस्पे मिले हैं। यह धमकी बांग्लादेश के छात्र संगठनों द्वारा दी गई है, जो 1 मार्च 2025 को कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) परिसर में हुई अशांति के बाद जारी की गई है।

बांग्लादेशी छात्र संगठनों की धमकी

West Bengal: ब्रात्य बसु को बांग्लादेश से धमकी, पश्चिम बंगाल में पोस्टर से फैलाए गए डर के संदेश

कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक मार्च को हुई घटना के बाद बांग्लादेश के तीन छात्र संगठनों ने ब्रात्य बसु को बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। इन संगठनों ने उन्हें अपने पद से इस्तीफा देने के लिए भी कहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इन संगठनों के नामों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन ये ढाका-आधारित हैं।

शिक्षा मंत्री की सुरक्षा बढ़ाई गई

धमकी भरे पोस्टरों के बाद शिक्षा मंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस को आशंका है कि बांग्लादेशी छात्र संगठनों के सदस्य कोलकाता में आकर वामपंथी छात्र संगठनों को भड़काने की कोशिश कर सकते हैं। इस संदर्भ में शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की सुरक्षा को लेकर गंभीर कदम उठाए गए हैं।

West Bengal: ब्रात्य बसु को बांग्लादेश से धमकी, पश्चिम बंगाल में पोस्टर से फैलाए गए डर के संदेश

जेयू में हुई घटना की पृष्ठभूमि

ब्रात्य बसु को कोलकाता के जादवपुर विश्वविद्यालय में एक बैठक में शामिल होने के बाद विरोध का सामना करना पड़ा। एसएफआई (स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्योंने उनकी गाड़ी को रोककर छात्र संघ चुनाव की मांग की। इस दौरान मंत्री के काफिले की गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और ब्रात्य बसु को भी चोटें आईं। वहीं, एसएफआई ने आरोप लगाया कि मंत्री ने अपनी कार से एसएफआई के कई सदस्यों को कुचलकर घायल किया।

Leave a comment