हाल ही में खबरें सामने आई थीं कि हॉलीवुड एक्टर टॉम हॉलैंड और एक्ट्रेस जेंडाया ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, लेकिन अब तक इसे आधिकारिक तौर पर कंफर्म नहीं किया गया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: हॉलीवुड में इस समय जेंडाया और टॉम हॉलैंड की शादी की खबरें चर्चा में हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया और कई वेबसाइट्स पर यह दावा किया गया कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। हालांकि, अब तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच जेंडाया ने हाल ही में शादी और परफेक्ट मैरिज को लेकर अपनी राय दी है, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
जेंडाया ने हालिया इंटरव्यू में कहा, “मुझे नहीं पता कि परफेक्ट शादी जैसी कोई चीज होती है या नहीं। बस इतना कहूंगी कि दो लोगों को साथ देखना हमेशा अच्छा लगता है। अगर दो लोग एक-दूसरे को पसंद करते हैं, प्यार भी करते हैं तो यही काफी है।” इस बयान से साफ है कि जेंडाया शादी और रिश्तों को लेकर व्यावहारिक नजरिया रखती हैं और परफेक्ट शादी को लेकर किसी भी तरह की पैनिक या भ्रम की स्थिति में नहीं हैं।
गुपचुप शादी की अटकलें और वायरल फोटो
![]()
हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें सामने आईं कि जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने करीबी दोस्तों और परिवार के बीच गुपचुप शादी कर ली है। हालांकि, दोनों ने सार्वजनिक रूप से इस बात की पुष्टि नहीं की। इसके अलावा, जेंडाया को अपनी सगाई की अंगूठी के साथ गोल्ड बैंड पहने देखा गया। वहीं, टॉम हॉलैंड 18 मार्च को एंपायर स्टेट बिल्डिंग में एक प्रमोशनल विजिट के दौरान बिना किसी अंगूठी के नजर आए।
इसके बाद एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसे देखकर लोगों ने शादी की खबरों को सच मान लिया। लेकिन जेंडाया ने इस तस्वीर पर स्पष्टीकरण दिया और कहा, “कई लोग झांसे में आ गए हैं, वह फोटो एआई द्वारा बनाई गई है और असली नहीं है।
जेंडाया और टॉम हॉलैंड की सगाई
जेंडाया और टॉम हॉलैंड ने जनवरी 2025 में सगाई की थी। यह सगाई बेहद प्राइवेट तरीके से करीबी दोस्तों और परिवार के बीच हुई। तब से ही दोनों अपने-अपने फिल्मी करियर में व्यस्त हैं, लेकिन उनके फैंस हर कदम पर उनकी निजी जिंदगी को लेकर उत्सुक रहते हैं। सगाई के बाद से ही कपल की लव स्टोरी और अफेयर्स की खबरें मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि, शादी की तिथि या प्लानिंग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
जेंडाया का बयान दर्शाता है कि वह शादी या रिश्तों को आइडियल या परफेक्ट रूप में देखने की बजाय समान प्यार और समझदारी पर भरोसा करती हैं। उनका कहना है कि दो लोग अगर एक-दूसरे को पसंद करते हैं और प्यार करते हैं तो यही उनके लिए सबसे बड़ा रिलेशनशिप है।









