चार्जर भूल गए? जानें स्मार्टफोन चार्ज करने के ये स्मार्ट जुगाड़

Phone Charge Without Charger: रिवर्स चार्जिंग, USB पोर्ट, कार और पब्लिक स्टेशन से इमरजेंसी में फोन चार्ज करें। जानें आसान और काम के तरीके।
चार्जर भूल गए? जानें स्मार्टफोन चार्ज करने के ये स्मार्ट जुगाड़

बिना चार्जर के स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, USB पोर्ट, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और कार जैसे विकल्प मददगार हो सकते हैं। ये तरीके इमरजेंसी में फोन को चालू रखने के लिए सीमित बैटरी उपलब्ध कराते हैं और यूजर्स के लिए आसान समाधान बनते हैं।

Charge Smartphone Without Charger: जब स्मार्टफोन की बैटरी खत्म हो जाए और आसपास चार्जर उपलब्ध न हो, तब यूजर्स रिवर्स चार्जिंग, लैपटॉप या टीवी के USB पोर्ट, पब्लिक चार्जिंग स्टेशन और वाहनों की मदद से फोन चार्ज कर सकते हैं। यह तरीके खासतौर पर इमरजेंसी स्थितियों में उपयोगी होते हैं, जब तुरंत कॉल या मैसेज करना जरूरी हो। हालांकि ये विकल्प फुल चार्जिंग नहीं देते, लेकिन फोन को कुछ समय तक चालू रखने में प्रभावी साबित होते हैं।

रिवर्स चार्जिंग से फोन बनेगा पावर बैंक

अगर आपके पास चार्जर नहीं है, तो सबसे पहले किसी ऐसे स्मार्टफोन की तलाश करें जिसमें रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का फीचर हो। यह तकनीक एक फोन को दूसरे फोन के लिए चार्जिंग सोर्स बना देती है।

इस फीचर के जरिए आप अपने फोन को दूसरे डिवाइस से जोड़कर थोड़ी बैटरी हासिल कर सकते हैं। यह तरीका खासतौर पर इमरजेंसी में काफी काम आता है, जब आपको तुरंत फोन चालू रखना जरूरी हो।

चार्जर भूल गए? जानें स्मार्टफोन चार्ज करने के ये स्मार्ट जुगाड़

USB पोर्ट से भी मिल सकता है सहारा

चार्जिंग केबल मौजूद हो तो टीवी, लैपटॉप या किसी अन्य डिवाइस के USB पोर्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह तरीका धीमा जरूर है, लेकिन फोन को कुछ समय तक चालू रखने में मदद करता है।

लैपटॉप के जरिए चार्जिंग करना ज्यादा सुविधाजनक होता है, खासकर तब जब उसमें टाइप-सी पोर्ट हो। इससे आपको थोड़ी बेहतर और तेज चार्जिंग मिल सकती है।

पब्लिक प्लेस और गाड़ियों का करें इस्तेमाल

अगर आप घर से बाहर हैं, तो मॉल, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन या बस अड्डे जैसे पब्लिक प्लेस पर लगे चार्जिंग स्टेशन आपकी मदद कर सकते हैं। कई जगहों पर चार्जिंग के साथ केबल की सुविधा भी मिलती है।

इसके अलावा, आजकल ज्यादातर कारों में USB पोर्ट मौजूद होता है। ऐसे में आप किसी वाहन चालक की मदद लेकर अपने फोन को थोड़ी देर के लिए चार्ज कर सकते हैं और अपनी जरूरी जरूरतें पूरी कर सकते हैं।

Leave a comment