अयोध्या 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण: अखिलेश यादव ने नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया

अयोध्या में 14 कोसीश यादव ने बयान दिया। उन्होंने घर, दुकान और सामान के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया।

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रभावित लोगों के नुकसान की भरपाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से जिन लोगों के घर, दुकान और सामान को नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई होनी चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि मौजूदा सरकार नुकसान की भरपाई नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर पीड़ित परिवारों को उनके नुकसान की भरपाई की जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि मकान और दुकानों पर कार्रवाई से पहले लोगों को अपने घरों में रखा सामान निकालने का पर्याप्त मौका दिया जाना चाहिए था। उन्होंने दावा किया कि कार्रवाई के दौरान प्रभावित लोगों का सामान भी ले जाया गया।

अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवारों के मकान में उनकी पूरी पूंजी लगी होती है। उन्होंने कहा कि भविष्य में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर प्रभावित परिवारों को घर, मकान और सामान समेत हुए नुकसान की भरपाई का भरोसा दिया गया है।

अयोध्या में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण को लेकर पिछले दिनों कई मकानों पर कार्रवाई हुई है। प्रशासन के अनुसार, प्रभावित भवनों के संबंध में नोटिस और मुआवजे की प्रक्रिया की गई है तथा कुछ मामलों में हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद कार्रवाई हुई।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बुलडोजर कार्रवाई से प्रभावित कुछ महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं सामने रखीं। इसके बाद अखिलेश यादव ने प्रभावित लोगों और उनकी संपत्तियों से जुड़ी जानकारी साझा की।

अयोध्या में मार्ग चौड़ीकरण को लेकर सांसद अवधेश प्रसाद ने भी प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने 23 सितंबर को मौके पर पहुंचकर धरना दिया और जिन लोगों को अधूरा मुआवजा मिला है, उन्हें शेष राशि दिलाने की मांग की।

अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अयोध्या की कार्रवाई को लेकर भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के नाम पर जमीन और लोगों के घरों से जुड़े मामलों का उल्लेख करते हुए सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, “जिससे मिट जाएं मासूमों के घर, क्या रामजी को भाएगा ऐसा पथ”। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेगी और वोट की ताकत से सरकार को जवाब देगी।

 

Leave a comment