PM Mudra Yojana: दीवाली से पहले सरकार ने योजना में किया बड़ा अपडेट, बिजनेस के लिए लोन की बढ़ाई लिमिट

PM Mudra Yojana: दीवाली से पहले सरकार ने योजना में किया बड़ा अपडेट, बिजनेस के लिए लोन की बढ़ाई लिमिट, दीवाली से पहले सरकार ने योजना में किया बड़ा अपडेट, बिजनेस

सरकार ने दीवाली से पहले प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) से जुड़ा एक महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि अब इस योजना के तहत लोन की सीमा को बढ़ा दिया गया है।

PM Mudra Yojana: आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) शुरू की थी, जो व्यवसाय शुरू करने के लिए लोन उपलब्ध कराती है। दीवाली से पहले, सरकार ने इस योजना में एक महत्वपूर्ण अपडेट किया है।

लोन लिमिट में बढ़ोतरी

सरकार ने अब इस योजना के तहत लोन की लिमिट को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि मुद्रा योजना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 में इस बात का संकेत दिया था कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की मौजूदा सीमा बढ़ाई जाएगी। यह बढ़ी हुई सीमा उन लाभार्थियों के लिए है जिन्होंने ‘तरुण’ श्रेणी के तहत लिए गए कर्ज को चुका दिया है।

योजना के पात्र

PM Mudra Yojana: दीवाली से पहले सरकार ने योजना में किया बड़ा अपडेट, बिजनेस के लिए लोन की बढ़ाई लिमिट

- केवल भारतीय नागरिक इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।

- यदि आवेदक की बैंक डिफॉल्ट हिस्ट्री है, तो वह पात्र नहीं होगा।

- किसी भी कॉरपोरेट संस्था के लिए मुद्रा लोन नहीं लिया जा सकता।

- आवेदक के पास एक बैंक खाता होना आवश्यक है।

- आवेदक की आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए।

लोन की कैटेगरी

इस योजना के तहत लोन के लिए सरकारी और प्राइवेट बैंकों के साथ-साथ ग्रामीण बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंकों और नॉन-फाइनेंशियल कंपनियों में भी आवेदन किया जा सकता है। मुद्रा योजना में लाभार्थी को तीन कैटेगरी में लोन मिलता है- शिशु, किशोर, और तरुण।

आवेदन करने की प्रक्रिया

- आवेदन के लिए अधिकारिक वेबसाइट mudra.org.in पर क्लिक करें।

- इसके बाद लोन की तीन कैटेगरी में से एक चुनें।

- एक नए पृष्ठ पर, एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करें।

PM Mudra Yojana: दीवाली से पहले सरकार ने योजना में किया बड़ा अपडेट, बिजनेस के लिए लोन की बढ़ाई लिमिट

- फॉर्म को भरें और आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करें।

- नजदीकी बैंक में जाकर फॉर्म सबमिट करें। बैंक एक महीने के भीतर आपके फॉर्म को वेरिफाई करेगी और लोन जारी करेगी।

- यदि आप ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं, तो आपको एक यूजरनेम और पासवर्ड क्रिएट करना होगा।

आवश्यक दस्तावेज़

लोन के लिए आवेदन देते समय दस्तावेज़ों की फोटोकॉपी लगानी होगी

- आधार कार्ड

- पैन कार्ड

- स्थायी पते का प्रमाण

- व्यवसाय के स्थान का एड्रेस प्रूफ

- आयकर रिटर्न

- सेल्फ टैक्स रिटर्न

- पासपोर्ट साइज फोटो

Leave a comment