Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट, स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट, स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी, इंडिया न्यूज़, इलेक्शन हिंदी न्यूज़, न्यूज़

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी आई है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 22 कैंडिडेट्स के नाम शामिल हैं। इससे पहले, पार्टी ने 20 अक्टूबर को अपनी पहली सूची जारी की थी।

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है, जिसमें 22 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही, पार्टी अब तक कुल 121 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। इस दूसरी सूची में केवल एक महिला उम्मीदवार को शामिल किया गया है: नासिक मध्य से देवयानी सुहास फरांदे को टिकट दिया गया हैं।

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट, स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी

इस सूची में अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 3 और अनुसूचित जाति (SC) के लिए 2 सीटें शामिल हैं। पहले, बीजेपी ने 20 अक्टूबर को अपनी पहली सूची में 99 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी।

भाजपा ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट भी की जारी

Maharashtra Elections 2024: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 22 उम्मीदवार की दूसरी लिस्ट, स्टार प्रचारकों की सूचि भी जारी

भाजपा ने आज अपने स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा, और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कुल 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

Leave a comment