Gujarat Crime News: गुजरात की फैशन डिजाइनर के साथ की दरिंदगी, पहले 90 लाख की ठगी, फिर आरोपी ने किया रेप

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, गुजरात हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे न्यूज़, 28 जुलाई न्यूज़, गुजरात की फैशन डिजाइनर के साथ 90 लाख की ठगी, सूरत क्राइम हिंदी न्यूज़

सूरत की एक 30 वर्षीय फैशन डिजाइनर (Fashion designer) के साथ उसके पुराने दोस्त और साथियों ने मिलकर 90 लाख की धोखाधड़ी की। उसके बाद अलग-अलग जगह के होटलों में ले जाकर उसके साथ रेप किया। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Gujarat News: गुजरात के सूरत (Surat) में एक 30 वर्षीय फैशन डिजाइनर महिला (Fashion designer) के साथ रेप और ठगी  सामने आया है। पीड़ित महिला ने अपने पुराने दोस्त तथा 3 लोगों के खिलाफ रेप और 90 लाख रुपए की ठगी का केस दर्ज कराया है। इस पुरे मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार पुरिस टीम अभी 2 आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Gujarat Crime News: गुजरात की फैशन डिजाइनर के साथ की दरिंदगी, पहले 90 लाख की ठगी, फिर आरोपी ने किया रेप

15 साल पुराने दोस्त ने की धोखाधड़ी

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि यह मामला सूरत के उमरा थाना क्षेत्र का है। जहां सिटीलाइट इलाके में रहने वाली एक 30 वर्षीय फैशन डिजाइनर के 15 साल पुराने दोस्त ने उसके साथ बहला-फुसला कर 90 लाख की धोखाधड़ी की। उसके बाद लड़की को सूरत व अन्य जगह ले जा कर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी की पहचान परेश वाणीया के रूप में की है। इस आरोप में उसके दो दोस्त भी शामिल थे, जो फ़िलहाल, पुलिस की गिरफ्त में हैं।

सूरत के DCP ने दी जानकारी

Gujarat Crime News: गुजरात की फैशन डिजाइनर के साथ की दरिंदगी, पहले 90 लाख की ठगी, फिर आरोपी ने किया रेप

बता दें कि सूरत के डीसीपी विजय सिंह ने मीडिया को बताया कि, सूरत के उमरा पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज हुआ है। जिसमें पीड़ित महिला ने बयान में बताया उसका दोस्त परेश वाणिया उसे बहलाफुसला कर सूरत और गोवा स्थित होटलों में ले गय। वहां अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर उस महिला के साथ रेप किया। इस दरिंदगी से पहले आरोपी ने उससे 90 लाख रुपये हड़प लिए थे।

शेयर मार्केटिंग में इन्वेस्टमेंट के नाम पर किया फ्रॉड

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने उससे शेयर मार्केटिंग में निवेश के नाम पर उसके साथ फ्रॉड किया है। उसके बयान के अनुसार, निवेश के लिए आरोपी ने पीड़िता से पहले अपनी बातों में उलझा कर 24 लाख के गहने बिकवा दिए और 16 लाख के गहने गिरवी रखवाए हैं। बाकि की रकम उससे कैश में ली थी। ऐसे करके उसने महिला से करीब 90 लाख रुपए हड़प लिए थे।

Gujarat Crime News: गुजरात की फैशन डिजाइनर के साथ की दरिंदगी, पहले 90 लाख की ठगी, फिर आरोपी ने किया रेप

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

बताया गया कि पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोप में शामिल मुख्य आरोपी परेश वाणिया के सतह उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परेश वाणिया सूरत का ही रहने वाला था। फिलहाल पुलिस द्वारा तीसरे आरोपी की तलाश की जा रही है, बताया कि सुरेश नाम का लड़का पीड़ित के साथ संपर्क में था और वह उसके साथ जरी का काम करता था। इस दौरान महिला सुरेश के जरिए परेश के संपर्क में आई थी। पुलिस ने कहा पूरी टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई  है।

 

Leave a comment