Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, 52 डिग्री पारा पहुंचने के बाद धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत

Delhi-NCR: दिल्ली में मौसम ने ली करवट, 52 डिग्री पारा पहुंचने के बाद धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश, लोगों को मिली राहत
Last Updated: 29 मई 2024

दिल्ली-एनसीआर में आज दोपहर 2.30 बजे जहां पारा 52 डिग्री के पार पहुंचा, वहीं आज शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट ली। ईस्ट और साउथ दिल्ली के कई इलाकों में जहां शाम 4 बजे के बाद से हल्की बारिश शुरू हुई।

New Delhi: देश भर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज राहत भरी जानकारी दी है। IMD के मुताबिक, अगले 24 घंटों में केरल तट पर मानसून एंट्री कर सकता है। बता दें कि एक तरफ जहां केरल में मानसून के आगमन के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं, तो वहीं दिल्ली-NCR में  आज (बुधवार) दोपहर के बाद यानि शाम 4 बजे अचानक मौसम ने करवट ली। दिल्ली के कई इलाकों में अचानक आसमान में काले बादल छा गए हैं। वहीं, कई इलाकों में आंधी के साथ हल्की बूंदा बूंदी देखने को मिली हैं।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली-NCR में अगले 24 घंटों में तेज हवाओं के साथ बारिश आने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने सोनीपत, रोहतक, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, हापुड़, गुलावटी और आस-पास के कई इलाकों में अगले 2 घंटों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना व्यक्त की है। इस दौरान 30-40 किमी/घंटे की गति से तेज हवाएं सकती है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

आज मानसून ने दी दस्तक

IMD ने दिल्ली के कुछ इलाको में आज यानी बुधवार,29 मई को पारा 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि देश में आज का दिन सबसे गर्म दिन है। हालांकि, आधिकारिक अधिकतम तापमान शाम 5.30 बजे दर्ज किया जाएगा। वहीं, मौसम विभाग ने इस बार 30 मई को केरल में मानसून आने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि इसके बाद राज्य में तेज बारिश देखने को मिलेगी।

Leave a comment