Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट, इंडिया हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, मौसम अपडेट

उत्तराखंड में तेज बारिश का क्रम लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से देहरादून में हर रात जोरदार बारिश हो रही है। पहाड़ों से लेकर मैदान तक विभिन्न स्थानों पर भारी वर्षा की घटनाएं हो रही हैं।

Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

हैदराबाद: उत्तराखंड में लगातार तेज बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों से लेकर मैदानों तक जगह-जगह भारी वर्षा हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण समस्याएं बढ़ गई हैं और जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जिसके लिए आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा की संभावना है। वहीं अन्य जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

बारिश के कारण कई हाइवे बंद

Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

चमोली में गुरुवार रात से लगातार हो रही बारिश शुक्रवार सुबह थम गई। जिससे बदरीनाथ हाईवे पर कंचन नाला, गुलाबकोटी, पागलनाला और नन्दप्रयाग में मलबा आने के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गया है। कोटद्वार और आसपास के क्षेत्रों में बीती रात हुई बारिश के चलते नजीबाबाद-बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटद्वार दुगड्डा के बीच दो स्थानों पर मलबा आने से मार्ग बंद है। जिसके बाद वाहनों को सिद्धबली मंदिर के निकट पुलिस चेक पोस्ट पर रोक दिया गया।

Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

वहीं कुंभीचौड़ क्षेत्र में बहेड़ा स्रोत के उफान आने से रतनपुर क्षेत्र में एक सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है, जिसके चलते सड़क पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। ग्राम आमचौड़ में भी सड़क पर भारी मलबा आया है। फिलहाल अभी तक किसी भी जगह से जनहानि की सूचना नहीं मिली हैं।

देहरादून में झमाझम बारिश

Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

बीते तीन दिनों से देहरादून में हर रात जोरदार बारिश हो रही है। गुरुवार को भी शाम करीब साढ़े पांच बजे शहर के अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश शुरू हो गई। हालांकि, लगभग सात बजे बारिश थम गई। इसके बाद रात करीब पौने नौ बजे फिर से बारिश ने अपना जोर पकड़ लिया। इस दौरान शहर के कुछ इलाकों में बेहद तेज बौछारें भी देखने को मिलीं। आसमान में बिजली चमकने के साथ हुई मूसलधार बारिश से लोग भयभीत हो गए। शहर के चौक-चौराहे तालाब में बदल गए और सड़कों पर जैसे नदियां बहने लगीं। नालियों के अवरुद्ध होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर बहता रहा। इस स्थिति में मुख्य मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।

तेज बारिश के कारण लोगों में फैली दहशत

Uttrakhand Weather News: देहरादून में जोरदार बारिश का कहर, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने आज भी पांच जिलों में जारी किया अलर्ट

बता दें देर रात तक शहर में हुई बारिश ने लोगों में दहशत पैदा कर दी। नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर के कारण आस-पास के क्षेत्रों में आपदा का खतरा बढ़ गया है। कई स्थानों पर घरों और दुकानों में भी बारिश का पानी भर गया है। शहर की अधिकांश सड़कें बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गई हैं, जिससे आवाजाही के दौरान दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। बिंदाल नदी के उफान पर आने से आसपास की बस्तियों में जलभराव हो गया हैं।

Leave a comment