FIR के लेखक ने सलीम-जावेद को ठहराया दोषी,कंटेंट चुराने का लगाया आरोप, कहा - वो लेखक नहीं बल्कि.......

FIR के लेखक ने सलीम-जावेद को ठहराया दोषी,कंटेंट चुराने का लगाया आरोप, कहा - वो लेखक नहीं बल्कि.......
Last Updated: 2 घंटा पहले

फिल्म इंडस्ट्री के प्रमुख लेखकों का नाम लेते समय सलीम खान और जावेद अख्तर का नाम हमेशा शामिल होता है। दोनों ने एक साथ काम करते हुए कई बेहतरीन हिट फिल्में दर्शकों के सामने पेश कीं। हालाँकि, हाल ही में FIR के लेखक अमित आर्यन ने उन पर कंटेंट और आइडिया चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं।

New Delhi: सलीम खान और जावेद अख्तर की जोड़ी बॉलीवुड की प्रसिद्ध लेखक जोड़ी में से एक मानी जाती है। इन दोनों ने मिलकर जिन फिल्मों की कहानी और स्क्रिप्ट लिखी, वे सभी सफल रहीं। इस आइकॉनिक लेखक जोड़ी ने 'शोले', 'जंजीर', 'डॉन' जैसी कई यादगार फिल्मों की कहानी तैयार की। सलीम खान ने खुद को एक ब्रांड के रूप में स्थापित किया है।

उनके द्वारा लिखी गई कहानियों वाली फिल्मों की सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में उनकी मांग को बढ़ाया, जिससे उनका रुतबा भी ऊंचा हुआ। वे दोनों बॉलीवुड के सबसे महंगे लेखकों में से एक रहे हैं, जिनकी कहानी लेखन का पूरा विश्व दीवाना है। लेकिन अब, FIR के लेखक अमित आर्यन ने उन पर कंटेंट कॉपी करने का आरोप लगाया है।

सलीम-जावेद पर कंटेंट चोरी का आरोप

डिजिटल डॉक्यूमेंट्री में दिए गए अपने इंटरव्यू में अमित आर्यन ने कहा कि वह सलीम-जावेद को लेखक नहीं मानते। उन्होंने स्पष्ट किया, ''जिन्हें पूरी दुनिया सलाम करती है, उन्हें मैं लेखक नहीं मानता। इन दोनों ने अपने जीवन में केवल कॉपी किया है। उन्हें कॉपीराइटर कहना अधिक उचित होगा, लेखक नहीं। अमित आर्यन ने इस संबंध में कुछ हैरान करने वाले खुलासे भी किए।

अमित ने बताया किन फिल्मों की कहानी है कॉपी

अमित आर्यन ने कहा, "उनकी फिल्म 'शोले' में दिखाया गया था कि एक डाकू ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी ठाकुर बलदेव सिंह का हाथ काट दिया और उसके परिवार को भी हत्या कर दी।"ठाकुर बदला लेने के लिए जय और वीरू की मदद लेते हैं। यह फिल्म 1975 में रिलीज हुई थी और इसके ठीक पहले 'मेरा गांव मेरा देश' नामक फिल्म आई थी। इसमें विनोद खन्ना ने डाकू का किरदार निभाया था, जिसका नाम जब्बर सिंह था। इस फिल्म में उन्होंने हीरो के हाथ काट दिए थे।" अमित आर्यन ने बताया कि कैसे दोनों फिल्मों के कॉन्सेप्ट में एक हद तक समानता है।

'दो आंखें बारह हाथ' और 'सेवन समुराई' से भी है कॉपी

अमित आर्यन ने कहा कि फिल्म 'शोले' के कुछ दृश्य 'दो आंखें बारह हाथ' और 'सेवन समुराई' से लिए गए हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 'शोले' की कहानी उन दोनों फिल्मों के एक-एक क्रम से प्रेरित है।

'दीवार' को बताया 'गंगा जमुना' की कॉपी

अमित आर्यन ने 'दीवार' फिल्म की कहानी को 'गंगा जमुना' का अनुकरण बताया। उनका कहना है कि 'दीवार' का क्लाइमेक्स और 'गंगा जमुना' फिल्म का क्लाइमेक्स लगभग समान हैं।

क्रिएटिविटी में किया बिजनेस

अमित आर्यन के अनुसार, सलीम-जावेद को यह अच्छी तरह से पता था कि व्यवसाय कैसे करना है। वे अच्छे माल को बेचने में कुशल थे, लेकिन दोनों लेखक नहीं थे। हालांकि, उन्हें एक बेहतरीन सेल्समैन कहा जा सकता है।

Leave a comment