Ishika Taneja: महाकुंभ में जाकर इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया से लिया संन्यास, गिनीज बुक में भी दर्ज है इनका नाम, जानिए कौन हैं Ishika Taneja?

Ishika Taneja: महाकुंभ में जाकर इस एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया से लिया संन्यास, गिनीज बुक में भी दर्ज है इनका नाम, जानिए कौन हैं Ishika Taneja?
अंतिम अपडेट: 08-02-2025

इशिका तनेजा भारतीय अभिनेत्री और पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'इंदु सरकार' से डेब्यू किया था। इसके अलावा विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित वेब सीरीज 'हद' में भी काम किया। इशिका न केवल एक्टिंग में बल्कि ब्यूटी इंडस्ट्री में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं।

एंटरटेनमेंट: प्रयागराज के महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने फिल्मी सितारे बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इस दौरान कुछ अभिनेत्रियों के नाम खास चर्चा में हैं। इनमें पहला नाम ममता कुलकर्णी का है, जिन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, हालांकि बाद में उन्हें पद से बर्खास्त कर दिया गया। इसके अलावा, 30 वर्षीय अभिनेत्री इशिका तनेजा ने भी अध्यात्म की राह पर चलने का ऐलान किया हैं।

ग्लैमर की दुनिया में खास पहचान बनाने वाली इशिका तनेजा अब श्री लक्ष्मी बनकर सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार का संकल्प ले चुकी हैं। एक्टिंग को अलविदा कहने वाली इशिका का कहना है कि वह खुद को साध्वी नहीं, बल्कि सनातनी मानती हैं। उनका यह निर्णय सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चर्चा का विषय बन गया हैं।

कौन हैं इशिका तनेजा?

मिस वर्ल्ड टूरिज्म और मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी इशिका तनेजा शोबिज की दुनिया की चर्चित अदाकारा रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके 1.6 मिलियन फॉलोअर्स उनकी लोकप्रियता को दर्शाते हैं। साल 2016 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें "भारत की 100 सफल महिलाओं" की कैटेगरी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

हालांकि इशिका ने फिल्मी दुनिया में कम प्रोजेक्ट्स किए, लेकिन उनके काम को हमेशा सराहा गया। साल 2017 में उन्होंने प्रसिद्ध फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार में अभिनय किया। उनके किरदार को दर्शकों और समीक्षकों ने काफी पसंद किया। इसके बाद इशिका ने विक्रम भट्ट की वेब सीरीज हद में भी अभिनय किया, जिससे उन्होंने ओटीटी दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई।

गिनीज बुक में दर्ज है इशिका तनेजा का नाम

फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान बनाने के अलावा इशिका तनेजा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्होंने 60 मॉडलों पर 60 मिनट के अंदर 60 फुल-फेस एयरब्रश मेकअप कर यह अद्वितीय रिकॉर्ड बनाया था। इस उपलब्धि ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाई। हालांकि इशिका ने एक्टिंग से संन्यास का ऐलान किया है, लेकिन उन्होंने खुद को साध्वी नहीं बल्कि सनातनी बताया है। अब उनका उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार करना हैं।

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, इशिका ने कहा कि यदि उन्हें धर्म का प्रचार करने का अवसर मिलेगा तो वे धार्मिक फिल्मों का निर्माण करने के बारे में जरूर विचार करेंगी। उनके इस फैसले ने फैंस और इंडस्ट्री दोनों के बीच चर्चा का विषय बना दिया हैं।

Leave a comment