प्रियंका का ग्लैमरस लुक और मालती की मासूमियत ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां, फैंस ने की जमकर तारीफ

प्रियंका का ग्लैमरस लुक और मालती की मासूमियत ने सोशल मीडिया पर खूब बटोरी सुर्खियां, फैंस ने की जमकर तारीफ
Last Updated: 4 घंटा पहले

हॉट और खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने अद्भुत टैलेंट के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। इस समय, वह सिटाडेल 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में, इस ग्लोबल स्टार आइकन ने कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह अपनी बेटी मालती के साथ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर रही हैं। इस मौके पर, उन्होंने मालती के सिंगिंग का एक वीडियो भी साझा किया।

New Delhi: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्स का उनके प्रशंसकों को हमेशा बेसब्री से इंतजार रहता है। वर्तमान में, एक्ट्रेस हिट सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं। ग्लोबल स्टार आइकन प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में 'सिटाडेल 2' से अपने लुक और बेटी मालती के साथ बिताए कुछ प्यारे लम्हों की तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ ही, मालती का एक छिपा हुआ टैलेंट भी लोगों के सामने आया है।

सेट पर मॉम से मिलने आई मालती

प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन की कुछ तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। पहले दो तस्वीरों में, उन्होंने सिटाडेल शो में 'नादिया' के किरदार में अपने लुक को दर्शाया है। इसके बाद एक वीडियो है, जिसमें वह शूटिंग के बाद खुद के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताते हुए नजर रही हैं। प्रियंका ने मालती की एक तस्वीर भी साझा की और बताया कि उनकी बेटी सेट पर उनसे मिलने आई थी।

मालती ने गाया गाना

काम से ब्रेक लेकर प्रियंका अपनी बेटी को पार्क ले गईं, जहां उन्होंने उसे झूला झुलाया। इसी के साथ प्रियंका ने एक और वीडियो भी साझा किया है, जिसमें वह मालती के साथ टहलती नजर रही हैं। इस दौरान वह इंग्लिश का एक गाना गा रही हैं। इस स्टार किड की आवाज में गाना सुनना सचमुच एक प्यारा पल है। इसके बाद की अन्य तस्वीरों में प्रियंका ने बर्थडे गर्ल और अपनी कुछ सेल्फी साझा की हैं।

फैंस बोले- वंडर वुमन

प्रियंका की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोगों ने कई प्रकार के कमेंट किए हैं। कुछ ने उन्हें वंडर वुमन कहा, जबकि कुछ ने उन्हें मेहनती लड़की की उपाधि दी। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'जब आप काम कर रहे होते हैं और मालती आपको सराह रही है, इससे बेहतर बात और क्या हो सकती है।' वहीं, किसी ने मालती की आवाज़ पर टिप्पणी करते हुए कहा, 'यह लड़की अपने माता-पिता की तरह एक बेहतरीन सिंगर बनेगी।'

Leave a comment