पति निक और बेटी मालती के साथ भारत आईं प्रियंका चोपड़ा:मां की गोद में खेलती दिखीं मालती, पैपराजी ने क्लिक की कई तस्वीरें,

पति निक और बेटी मालती के साथ भारत आईं प्रियंका चोपड़ा:मां की गोद में खेलती दिखीं मालती, पैपराजी ने क्लिक की कई तस्वीरें,
Last Updated: 25 अप्रैल 2023

प्रियंका चोपड़ा पहली बार अपनी बेटी मालती मैरी जोनस को लेकर भारत आई हैं। हाल ही में उन्हें पूरी फैमिली के साथ मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जिससे जुड़े कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। 

 

पैपराजी को दिया जमकर पोज

वीडियो में प्रियंका बेटी और पति निक जोनस के साथ दिखाई दे रही हैं। एयरपोर्ट पर उन्होंने मालती को गोद में लेकर पैपराजी को पोज भी दिए।

इस दौरान मालती व्हाइट एंड ब्लैक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही हैं, जिसे देख फैंस काफी खुश हुए। देसी गर्ल के लुक की बात करें तो वह पिंक आउटफिट में बेहद ही सुंदर लग रही हैं।

वहीं, निक जोनस ब्लू हुडी और ब्लू जींस में अपने इस लुक और ऑरेंज कैप के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे है।  

पति निक और बेटी मालती के साथ एयरपोर्ट पर सपोट हुई प्रियंका सिटाडेल को प्रमोट करने पहुंची प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा मुंबई में अपनी वेब सीरीज 'सिटाडेल' को प्रमोट करने पहुंची हैं और इसी के साथ वह एश‍िया-पैसेफिक के लिए प्रमोशनल प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में भी हिस्‍सा लेगीं।

बता दें, आज यानी 31 मार्च को 'सिटाडेल' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है, जिसमें प्रियंका जबरदस्त एक्टिंग करते हुए दिखाई देगीं।

पहली बार इंडिया आई हैं मालती

बता दें, 2022 के जनवरी महीने में मालती का सरोगेसी के जरिए जन्म हुआ था। और ये पहली बार है जब मालती इंडिया आई हैं। इससे पहले इसी साल जनवरी में लॉस एंजिल्स से एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मालती का चेहरा दिखा था। बेटी के जन्म के बाद प्रियंका और निक अक्सर बेटी की फोटोज पोस्ट करते थे, लेकिन उसमें मालती का चेहरा छुपा देते थे।

Leave a comment
 

Latest News