Columbus

Adani Group में सीमेंट कंपनियों के बड़े पदों पर बदलाव, देखें CEO, CFO, MD की लिस्ट

Adani Group में सीमेंट कंपनियों के बड़े पदों पर बदलाव, देखें CEO, CFO, MD की लिस्ट
अंतिम अपडेट: 2 दिन पहले

अदाणी ग्रुप ने अंबुजा सीमेंट्स और ACC में बड़े बदलाव किए। विनोद बाहेती को अंबुजा और ACC का CEO नियुक्त किया, साथ ही नए CFO और निदेशक भी नियुक्त किए गए।

Adani Group: अदाणी ग्रुप की सीमेंट कंपनियों में शीर्ष स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। अंबुजा सीमेंट्स ने विनोद बाहेती को नया सीईओ नियुक्त किया है, जबकि अजय कपूर को कंपनी का मैनेजिंग डायरेक्टर बनाया गया है। इन बदलावों को अंबुजा सीमेंट्स के बोर्ड ने मंजूरी दी है, और यह नियुक्तियां 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होंगी। 

विनोद बाहेती को कंपनी का अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक भी नियुक्त किया गया है, साथ ही राकेश तिवारी को कंपनी का नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रवीण गर्ग को कंपनी के बोर्ड में गैर-कार्यकारी स्वतंत्र निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

अंबुजा सीमेंट्स में बदलाव

विनोद बाहेती को अंबुजा सीमेंट्स के साथ-साथ ACC का सीईओ भी नियुक्त किया गया है। ACC के बोर्ड ने भी बाहेती को इसके अतिरिक्त निदेशक और सीईओ के रूप में तीन साल के लिए नियुक्त करने की मंजूरी दी है। बाहेती के पास 25 वर्षों का अनुभव है और वह अदाणी ग्रुप में मर्जर एंड एक्विजिशन (M&A) के ग्रुप हेड के रूप में भी काम कर चुके हैं।

अदाणी ग्रुप की सीमेंट रणनीति और लक्ष्य

अदाणी ग्रुप, जो वर्तमान में स्विस कंपनी होल्सिम से अंबुजा सीमेंट को खरीदने के बाद सीमेंट उद्योग में कदम रख चुका है, अब इसे आदित्य बिरला ग्रुप की अल्ट्राटेक कंपनी से चुनौती मिल रही है। अदाणी ग्रुप का लक्ष्य वित्तीय वर्ष 2028 तक 140 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) की उत्पादन क्षमता हासिल करना है।

अदाणी ग्रुप की सीमेंट उद्योग में विस्तार

अदाणी ग्रुप ने 2022 में स्विस कंपनी होल्सिम से अंबुजा सीमेंट्स को 6.4 बिलियन डॉलर में खरीदा था। इसके बाद, इसने विभिन्न छोटे सीमेंट प्लेयरों का अधिग्रहण किया, जैसे कि पेन्ना इंडस्ट्रीज, सांघी इंडस्ट्रीज, और हाल ही में सीके बिरला ग्रुप की ओरिएंट सीमेंट।

Leave a comment