Rajasthan: रिटायर्ड पोस्टमास्टर का घर में मिला शव, बहू ने ही कराया ससुर का मर्डर, आरोप में तीन गिरफ्तार

Rajasthan: रिटायर्ड पोस्टमास्टर का घर में मिला शव, बहू ने ही कराया ससुर का मर्डर, आरोप में तीन गिरफ्तार
Last Updated: 13 अप्रैल 2024

झुंझुनू जिले के पचेरी कला थाना क्षेत्र के रिटायर्ड पोस्टमास्टर का 1 अप्रैल को उसके घर से शव बरामद हुआ था। पुत्रवधू ने तांत्रिक प्रेमी के साथ मिलकर ससुर का मर्डर कराया। पुलिस ने शुक्रवार को आरोप में पुत्रवधु, उसका प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया।

राजस्थान बुहाना न्यूज़: झुंझुनूं पुलिस ने शुक्रवार को ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया है। 1 अप्रैल को रिटायर्ड पोस्टमास्टर का शव घर से बरामद किया किया था। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो चौंकाने वाला सच सामने आया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड पोस्टमास्टर का मर्डर उसी की पुत्रवधू ने बिहार से शूटर बुलाकर कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को सेवानिवृत कर्मचारी भानाराम के हत्या के आरोप में पुत्रवधू, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

बहू ने ससुर के खिलाफ रची साजिश

बताया जा रहा है कि यह मामला झुंझुनूं जिले के पचेरी कलां थाना इलाके के भालोठ गांव का है। जांच के बाद थाना क्षेत्र के एसपी ने बताया भालोठ गांव में 1 अप्रैल सोमवार की सुबह करीब 6 बजे भानाराम जाट (70 वर्ष) को जब पत्नी भतेरी देवी चाय देने आई तो उसने देखा चारपाई पर उसके पति लहूलुहान पड़ा था। पोते ने देखा तो बताया की उनकी गोली मारकर हत्या की गई है।

बहू के तांत्रिक से थे अवैध संबंध

subkuz.com को बताया गया कि भानाराम पोस्टमास्टर के पद से साल 2014 में सेवानिवृत हुए थे। उसके बाद वे भालोठ गांव में रहकर खेती का काम करते थे। उनका एक बेटा रोहिताश (आरोपी महिला का पति) मजदूरी करता है तो दूसरे बेटे राजेंद्र की मौत हो चुकी है। बता दें कि पुलिस ने इस मर्डर केस की जांच की तो शक बहू मंजू पत्नी रोहिताश की तरफ गया।

आरोपी मंजू को पुलिस हिरासत में लेने के बाद उसने बताया कि कुछ समय पहले हरियाणा नारनौल निवासी मानसिंह से मुलाकात हुई थी। मंजू ने बताया कि वह तंत्र विद्या का काम करत अहइ उसने तांत्रिक विधि से मुझे अपने वश में कर लिया था। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया। इस बात की जानकारी जब ससुर भानाराम को लगी तो उसने खर्चा देने से इनकार कर दिया था। मंजू ने ससुर को रास्ते से हटाने की अपने प्रेमी के साथ साजिश रची।

बिहार से बुलाए शूटर

पुलिस ने बताया कि मंजू के कहने पर मानसिंह बिहार गया और वहां अपने दोस्त जितेंद्र सिंह से मिला। जितेंद्र ने मानसिंह को दो शूटर (अमित कुमार छोटू) को हायर करवाए। उनको हथियार के साथ झुंझुनू बुलाया गया। 31 मार्च की रात अमित और छोटू मंजू की मदद से भानाराम जाट के घर में घुसे और सोये हुए भानाराम के सिर में देसी कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए। एसपी वर्मा ने बताया- दोनों आरोपियों अमित और छोटू की तलाश अभी जारी है।

मामले के खुलासे के बाद आरोपी मंजू, उसका प्रेमी मानसिंह और मानसिंह का दोस्त जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिहार के दोनों शूटरों की जांच जारी है जल्द ही उनको हिरासत में ले लिया जाएगा।

Leave a comment