झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों की गाड़ी पलटी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत

झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों की गाड़ी पलटी, दुर्घटना में 3 लोगों की मौत
Last Updated: 09 मार्च 2024

Bhubaneswar: ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के मुंडाजोर से दर्दनाक घटना सामने आई है। दुर्भाग्यपूर्ण गाड़ी पलटने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए।

ओडिशा, राउरकेला न्यूज़ : झारखंड से ओडिशा जा रही बारातियों से भरी एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। भयानक दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में सवार अन्य लोगो के घायल होने की सुचना मिली है। जिनको राउरकेला के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन सभी का अभी इलाज चल रहा है। मिली सुचना के मुताबिक, ओडिशा के लाठीकाटा इलाके में ये दुर्घटना घटित हुई है।

 शादी में शामिल होने जा रहे थे

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार (7 मार्च 2024) की देर रात झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम से बारातियों की एक गाड़ी ओडिशा के लाठीकाटा शादी में जा रही थी। गाड़ी में 12-15 की संख्या में लोग सवार थे। बारातियों के गंतव्य स्थान पहुंचने से पहले ही उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना ओडिशा के लाठीकाटा में हुई। जहां आस-पास के स्थानीय लोगों ने उनको गाड़ी से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सुचना दी।

पुलिस अधिकारी ने कहा

घटित दुर्घटना के बाद सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर घटना स्थल पहुंची। जांच के दौरान थानाधिकारी ने कहा,'जिस गाड़ी में सभी बाराती सवार होकर जा रहे थे, वो ओवरस्पीड की वजह से संतुलन खो दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में गिर गई। पुलिस टीम ने समय पर आकर सभी को बाहर निकाला और राउरकेला स्थित अस्पताल में एडमिट कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। फ़िलहाल, अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a comment
 

Latest News