20 साल से फरार था गैंगेस्टर प्रसाद पुजारी, चीन से लाया गया भारत, गैंगेस्टर के खिलाफ हत्या और एक्सटॉर्शन के मामले दर्ज

20 साल से फरार था गैंगेस्टर प्रसाद पुजारी, चीन से लाया गया भारत,  गैंगेस्टर के खिलाफ हत्या और एक्सटॉर्शन के मामले दर्ज
Last Updated: 27 मार्च 2024

बीस साल से फरार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर प्रसाद पुजारी को शुक्रवार (22 मार्च) को चीन से मुंबई एयरपोर्ट लाया गया है। गैंगेस्टर पुजारी के खिलाफ मुंबई में हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं।

Mumbai Update: देश की सुरक्षा एजेंसी मुंबई क्राइम ब्रांच को 20 साल से फरार एक मोस्ट वांटेड गैंगस्टर को भारत लाने में कामयाबी मिली है। बताय जा रहा है कि रात को प्रसाद पुजारी नाम के गैंगस्टर को चीन से मुंबई लाया गया है। बता दें कि गैंगेस्टर पुजारी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था। यह गैंगस्टर मुंबई पुलिस डिपार्टमेंट की अपराधियों की लिस्ट में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक है। इसके खिलाफ मुंबई में हत्या और एक्सटोर्शन के कई मामले दर्ज हैं।

आखिरी केस 2020 में दर्ज हुआ

मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गैंगेस्टर पुजारी को निर्वासित कर दिया है। शुक्रवार (22 मार्च) रात 12 बजे के करीब उसे मुंबई लाया गया। वहां मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आज पुलिस की हिरासत में लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ आखिरी केस साल 2020 में मुंबई में दर्ज किया गया था। गैंस्टर पुजारी भारत से फरार होकर चीन चला गया।

चाइना लड़की से की शादी

subkuz.com को मली जानकारी के अनुसार, भारतीय एजेंसियों की गिरोह से बचने के लिए प्रसाद पुजारी ने चाइनीज महिला से शादी कर ली थी, लेकिन जांच एजेंसियों की कड़ी मेहनत के बाद अब उसे चाइना से भारत डिपोर्ट किया जा रहा है। पुजारी शुक्रवार रात को मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से मुंबई क्राइम पुलिस गैंगस्टर को गिरफ्तार करेगी। बता दें कि प्रसाद पुजारी ने कुछ साल पहले शिवसेना के एक नेता पर भी हमला करवाया था।

Leave a comment