Haryana Election 2024: एक्शन मोड पर पर कांग्रेस सरकार, चुनाव से पहले कई नेताओं को किया निष्कासित

Haryana Election 2024: एक्शन मोड पर पर कांग्रेस सरकार, चुनाव से पहले कई नेताओं को किया निष्कासित
Last Updated: 2 घंटा पहले

हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस और भाजपा अपने बागी नेताओं को पार्टी से बाहर करने के लिए कदम उठा रही हैं। भाजपा ने पहले ही अपने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए 10 नेताओं को 6 वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पूर्व, कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। पार्टी ने चित्रा सरावरा सहित 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में केवल 6 दिन शेष रह गए हैं। 5 अक्टूबर को हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा।

इन नेताओं पर की गई कार्रवाई

आरोप कांग्रेस पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में 8 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है। इन नेताओं में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना शामिल हैं। इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर निकालने की कार्रवाई की थी।

यह कदम पार्टी में अनुशासन बनाए रखने और बगावत को रोकने के लिए उठाया गया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि ये नेता पार्टी के खिलाफ काम कर रहे थे और अपनी स्वार्थी नीतियों को आगे बढ़ा रहे थे। यह देखना दिलचस्प होगा कि यह कदम पार्टी के भविष्य पर क्या प्रभाव डालेगा।

भाजपा ने भी बागियों को किया निष्कासित

इससे पहले भाजपा ने उन बागियों के खिलाफ कार्रवाई की थी जो पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे। इस कार्रवाई में पूर्व मंत्री रणजीत चौटाला सहित आठ बागी नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया था।

Leave a comment