Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए...

हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए, पॉलिटिक्स न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, न्यूज़

हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) और जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच कोई गठबंधन नहीं होगा। पार्टियों के प्रमुख नेताओं ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है। दुष्यंत चौटाला ने बताया कि जजपा सभी 90 सीटों पर चुनाव में हिस्सा लेगी। वहीं, राज्यसभा सांसद संदीप पाठक ने भी कहा है कि जजपा के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा।

Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए...

जींद: हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जजपा) और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच अभी कोई गठबंधन नहीं हुआ है। दोनों पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने इस गठबंधन की संभावना से इन्कार किया है। गुरुवार को जींद में अपने कार्यालय में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री और उचाना से विधायक दुष्यंत कुमार चौटाला ने स्पष्ट किया कि जजपा हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव में भाग लेगी। वहीं, राज्यसभा सांसद संदीप कुमार पाठक ने भी कहा है कि जजपा के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा।

आप और जजपा के बीच गठबंधन नहीं होगा - संदीप पाठक

Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए...

बता दें हरियाणा में अभी तक आम आदमी पार्टी का किसी भी तरह का गठबंधन नहीं हुआ है। वैसे भी आम आदमी पार्टी का गठबंधन कांग्रेस के साथ है, इसलिए जजपा के साथ गठबंधन कैसे संभव हो सकता है? जानकारी के मुताबिक फतेहाबाद में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप कुमार पाठक ने भी स्पष्ट किया कि जजपा के साथ किसी प्रकार का गठबंधन नहीं होगा। उन्होंने जजपा के नेताओं को सलाह दी कि उन्हें अपने काम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए...

डॉ. पाठक ने यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई गारंटियों को हरियाणा की जनता तक पहुंचाएंगे। इस चुनाव में केजरीवाल की गारंटी आम आदमी पार्टी की जीत का मुख्य आधार बनेगी। उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) पर हमला करते हुए कहा कि अगर भाजपा का कार्यकाल सही होता, तो चुनावी साल में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को हटाने की आवश्यकता ही नहीं पड़ती।

हरियाणा में 'आप' मजबूत - संदीप पाठक

Haryana Election 2024: हरियाणा में AAP और JJP के शीर्ष नेताओं ने गठबंधन से किया इनकार, पार्टी नेताओं ने अटकलों पर लगाया विराम, जानिए...

संदीप पाठक ने संगठन के संबंध में बात करते हुए कहा कि वर्तमान में पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के पास गांवों और शहरों में सबसे मजबूत टीम है। भाजपा के पन्ना प्रमुख संगठन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जब उन्होंने कुछ भाजपा पन्ना प्रमुखों से फोन पर चर्चा की और पूछा कि क्या वे वास्तव में पन्ना प्रमुख हैं, तो सामने से जवाब मिला कि हमें तो यह भी नहीं पता कि हम भाजपा के पन्ना प्रमुख हैं। न तो हमें कोई पन्ना सौंपा गया और न ही कभी कोई बैठक आयोजित की गई।

 

Leave a comment