Jharkhand Election 2024: झारखंड में सीट शेयरिंग पर RJD ने जताई नाराजगी, इंडिया गठबंधन की बढ़ी टेंशन, जानें किन सीटों को लेकर बढ़ा तनाव

Jharkhand Election 2024: झारखंड में सीट शेयरिंग पर RJD ने जताई नाराजगी, इंडिया गठबंधन की बढ़ी टेंशन, जानें किन सीटों को लेकर बढ़ा तनाव
Last Updated: 2 दिन पहले

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को घोषणा की कि झारखंड में कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) 70 सीटों पर चुनावी मुकाबला करेंगे। इस पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई है।

Jharkhand Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन के सहयोगियों के बीच मतभेद उभरकर सामने आए हैं। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस द्वारा विधानसभा की 81 में से 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा पर शनिवार (19 अक्टूबर) को अपनी निराशा व्यक्त की। इसके बाद रविवार (20 अक्टूबर) को आरजेडी सांसद मनोज झा का एक और बयान आया, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि हमें 12-13 सीटों से कम स्वीकार नहीं है।

सीट शेयरिंग को लेकर नाराजगी

आरजेडी सांसद मनोज झा ने झारखंड में सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी को 12-13 सीट से कम स्वीकार नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि झारखंड में उनकी पार्टी की 18-20 सीटों पर मजबूत पकड़ है, और उनका मुख्य उद्देश्य बीजेपी को हराना है।

 

मनोज झा ने यह विश्वास दिलाया कि आरजेडी इंडिया गठबंधन को नुकसान नहीं पहुंचाएगी, हालांकि अगर उन्हें अकेले चुनाव लड़ना पड़ा, तो वे 60-62 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों का समर्थन करेंगे। उन्होंने कहा, "आप अंक में फंसे हैं, हम जिताने में लगे हैं," यह दर्शाते हुए कि कुछ फैसलों में फासला जरूर है, लेकिन इसे जल्द ही निपटा लिया जाएगा।

इससे पहले, उन्होंने इंडिया गठबंधन के सीट बंटवारे को लेकर अपने असंतोष को व्यक्त किया था, यह बताते हुए कि आरजेडी को इस मामले में सभी विकल्प खुले हैं।

मांझा ने दिया बयान

मांझा ने जानकारी दी कि आरजेडी ने झारखंड में कम से कम 15 से 18 ऐसी सीटों की पहचान की है, जहाँ वह अकेले अपने दम पर भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित आरजेडी के वरिष्ठ नेताओं की रांची में बैठक हुई थी। यह बैठक आगामी चुनावों की रणनीति और सीट बंटवारे के मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी।

'मतदाताओं और समर्थकों की भावनाओं को खारिज'

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि किसी भी राजनीतिक दल को अपने मतदाताओं और समर्थकों की भावनाओं को खारिज नहीं करना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि सीटों की घोषणा करने से पहले उचित परामर्श प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। झा ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी की पर्याप्त ताकत है और वे आगामी चुनाव में मजबूती से खड़े हैं।

सीएम सोरेन की घोषणा

इससे पहले, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि आगामी विधानसभा चुनाव में झामुमो और कांग्रेस मिलकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने सात सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से पांच सीटों पर वह दूसरे स्थान पर आई थी। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में आरजेडी ने केवल एक सीट जीती थी, जिसके विधायक सत्यानंद भोक्ता वर्तमान में हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में मंत्री हैं।

Leave a comment