Maha Kumbh 2025: भारत महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू, प्रयागराज में मेले का होगा आयोजन, pm मोदी और राष्ट्रपति 25 मेगा इवेंट्स में होंगे शामिल

Maha Kumbh 2025: भारत महाकुंभ 2025 की तैयारियां शुरू, प्रयागराज में मेले का होगा आयोजन, pm मोदी और राष्ट्रपति 25 मेगा इवेंट्स में होंगे शामिल
Last Updated: 12 सितंबर 2024

महाकुंभ 2025 की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही हैं। इस बार कुंभ में 25 बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। राष्ट्रपति कुंभ के आरंभ के बाद मौजूद रहेंगी, जबकि प्रधानमंत्री शुरुआत और समापन दोनों अवसरों पर उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष और प्रतिनिधि भी इस महाकुंभ में भाग लेंगे। 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ में भी प्रधानमंत्री मोदी ने दो बार भाग लिया था।

Prayagraj: महाकुंभ 2025 को वैश्विक रूप देने की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। संगम नगरी में होने वाले इस विश्व के सबसे बड़े धार्मिक जनसमागम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुल 25 मेगा इवेंट का आयोजन किया जाएगा।

इसके लिए छह अंतरराष्ट्रीय इवेंट कंपनियों को नियुक्त किया जा रहा है। इन कंपनियों को जोड़ने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। इन मेगा इवेंट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एक कार्यक्रम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो कार्यक्रम भी शामिल हैं।

मेले में राष्ट्रपति करेंगी शिरकत

राष्ट्रपति महाकुंभ के आरंभ होने के बाद आएंगी, जबकि प्रधानमंत्री समारोह के शुरू और अंत में उपस्थित रहेंगे। राष्ट्रपति भवन और पीएमओ के स्तर पर तिथियों के लिए चर्चा शुरू हो चुकी है। वर्ष 2019 के दिव्य और भव्य कुंभ में भी प्रधानमंत्री मोदी दो बार आए थे।दूसरी बार उन्होंने पवित्र त्रिवेणी में पुण्य स्नान किया। उस समय के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी अपने परिवार के साथ उपस्थित थे। उन्होंने रात में यहां ठहरने का निर्णय भी लिया। इसके अलावा, एक दर्जन से अधिक विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ लगभग 150 देशों के प्रतिनिधियों के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योगी ने मेले के दौरान किए 3 कार्यकर्म आयोजित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के महाकुंभ के दौरान तीन से चार कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है। पिछले कुंभ की तरह, इस बार भी वह अपने कैबिनेट के सहयोगियों के साथ महाकुंभ के समापन पर गंगा में स्नान करेंगे। अगले वर्ष 2025 में 13 जनवरी से प्रारंभ होने वाले महाकुंभ की तैयारियां अब तेजी से चल रही हैं। इस मेगा इवेंट के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इन कार्यक्रमों के लिए केवल तारीख का निर्धारण किया जाना बाकी है।

मेले में 25 मेगा इवेंट

महाकुंभ मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि महाकुंभ के दौरान 25 मेगा इवेंट के लिए तेजी से तैयारियां की जा रही हैं। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विभिन्न प्रदेशों के राज्यपाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, और केंद्रीय मंत्रियों के कार्यक्रमों की भी तैयारी की जा रही है। इन आयोजनों के लिए कुल छह बड़ी इवेंट कंपनियों को नियुक्त किया गया है।

जानें मेले से जुड़ी खास बातें...

1. महाकुंभ में लगभग 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। 

2. महाकुंभ 2025 के लिए कुल 34 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। 

3. महाकुंभ मेले का क्षेत्रफल लगभग 6 हजार हेक्टेयर में फैला होगा। 

4. पूरा मेला क्षेत्र 25 सेक्टर में व्यवस्थित किया जाएगा, और 30 पांटून पुलों का निर्माण किया जाएगा। 

5. 6 लाख वाहनों की क्षमता वाले 92 पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे। 

6. गंगा किनारे 30 स्नान घाट स्थापित किए जाएंगे, और 8 किमी लंबी नदी में बैरीकेडिंग की जाएगी। 

7. 1.5 लाख टायलेट्स बनेंगे, और 26 हजार स्वच्छता कर्मचारी इस आयोजन में तैनात रहेंगे।

महाकुंभ के शाही स्नान पर्व

- मकर संक्रांति - 15 जनवरी  2025

- मौनी अमावस्या - 29 जनवरी 2025

- वसंत पंचमी - 03 फरवरी 2025

 महाकुंभ के प्रमुख स्नान पर्व

पौष पूर्णिमा - 13 जनवरी 2025

अचला सप्तमी - 04 फरवरी 2025 

माघी पूर्णिमा - 12 फरवरी 2025 

महाशिवरात्रि - 26 फरवरी 2025

 

 

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News