Maharashtra Election: पीएम मोदी और योगी समेत 40 नेताओं की भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची

Maharashtra Election: पीएम मोदी और योगी समेत 40 नेताओं की भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
Last Updated: 1 दिन पहले

कांग्रेस ने शनिवार को अपने 23 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके तुरंत बाद, भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का सियासी तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। कांग्रेस ने शनिवार को अपने 23 उम्मीदवारों की घोषणा की। इसके कुछ ही देर बाद भाजपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं। ये सभी नेता विधानसभा चुनाव और नांदेड़ लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को होंगे मतदान

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होगा। इसके बाद 23 नवंबर को मतगणना की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस गठबंधन में शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) और अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल हैं।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट

नरेंद्र मोदी - जगत प्रकाश नड्डा - राजनाथ सिंह - अमित शाह - नितिन गडकरी - योगी आदित्यनाथ - डॉ. प्रमोद सावंत - भूपेंद्र भाई पटेल - विष्णु देव साय - डॉ. मोहन यादव - भजनलाल शर्मा - नायब सिंह सैनी - हिमंत बिस्वा सरमा - शिवराज सिंह चौहान - देवेंद्र फडणवीस - चन्द्रशेखर बावनकुले - शिव प्रकाश - भूपेंद्र यादव - अश्विनी वैष्णव - नारायण राणे - पीयूष गोयल - ज्योतिरादित्य सिंधिया - रावसाहेब दानवे पाटिल - अशोक चव्हाण - उदयन राजे भोंसले - विनोद तावड़े - आशीष शेलार - पंकजा मुंडे - चंद्रकांत (दादा) पाटिल - सुधीर मुनगंटीवार - राधाकृष्ण विखे पाटिल - गिरीश महाजन - रवींद्र चव्हाण - स्मृति ईरानी - प्रवीण दारेकर - अमर साबले - मुरलीधर मोहोल - अशोक नेते - डॉ. संजय कुटे - नवनीत राणा

भाजपा ने की 99 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि महायुति ने 278 सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। जल्द ही भाजपा प्रत्याशियों की एक नई सूची जारी करने वाली है। भाजपा ने अब तक कुल 99 उम्मीदवारों की घोषणा की है, जबकि शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने 45 और राकांपा ने 38 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है।

2019 में भाजपा ने 105 सीटों पर की थी जीत हासिल

पिछले दो विधानसभा चुनावों में भाजपा महाराष्ट्र में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र में 105 सीटों पर विजय प्राप्त की, जबकि कांग्रेस को 44 सीटों पर जीत मिली। शिवसेना ने 56 सीटों पर कब्जा किया, और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) को 54 सीटों पर सफलता प्राप्त हुई।

2014 में भाजपा ने 122 सीटों पर चुनाव जीता था, जबकि कांग्रेस को केवल 42 सीटें मिली थीं। शिवसेना ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि एनसीपी सबसे कम 41 सीटों पर जीत पाई थी।

Leave a comment