महाराष्ट्र न्यूज़: मुंबई में अनेक धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने पर बड़ी कार्रवाई, मामले में 9 एफआईआर दर्ज

महाराष्ट्र न्यूज़: मुंबई में अनेक धार्मिक स्थलों पर रंग फेंकने पर बड़ी कार्रवाई, मामले में 9 एफआईआर दर्ज
Last Updated: 02 अप्रैल 2024

होली के पर्व पर शरारती तत्वों ने मराठवाड़ा के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर रंग फेंक कर और जयश्री राम लिखकर माहौल खराब करने के मामले में मराठवाड़ा के विभिन्न पुलिस स्टेशनों में 9 FIR दर्ज की गई हैं।

Maharashtra, Mumbai: महाराष्ट्र के बीड जिले में स्थित माजलगांव की मरकज मस्जिद की दीवार पर जय श्री राम लिखने के बाद लोगों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस घटना के बाद काफी लोगों ने मजगांव पुलिस स्टेशन के पास प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस संबंध में एरिया के SDPO धीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज की और लोगों को विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

माजलगांव घटना में चार FIR दर्ज 

इस मामले में पुलिस ऑफिसर नंद कुमार ठाकुर ने कहा कि पुलिस स्टेशन में इस माजलगांव घटना में एक साथ चार FIR दर्ज की हैं। जिनमें पहली FIR धार्मिक स्थल पर जय श्री राम लिखने वाले के खिलाफ, दूसरी FIR माजलगांव पुलिस थाने के करीब बड़ी संख्या में लोग अवैध रूप से सड़क पर उतर आए थे तब की गई। तीसरी FIR, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर भड़काऊ बयान देने के मामले में एक संदिग्ध व्यक्ति के खिलाफ हुई थी।

धार्मिक ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज

बताया गया कि वहीं चौथी FIR उन लोगों पर की गई, जिन्होंने माजलगांव बंद करने को लेकर कमेंट किये थे। इसके बाद धाराशिव जिले में भी सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई जिसको लेकर दो FIR में से एक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और  दूसरी पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर हुई है।

अवैध रूप कानूनों का उल्लंघन करने पर FIR दर्ज

subkuz.com को बताया गया कि महाराष्ट्र के धाराशिव में एक और FIR गैर कानूनी रूप से इकट्ठा होने को लेकर 200 से अधिक लोगों पर की गई है। जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए धाराशिव पुलिस की क्यूआरटी के साथ-साथ रिजर्व पुलिस बल के जवानों को भी सुरक्षा के लिए क्षेत्र में तैनात किया गया है।

दो अन्य मामले दर्ज

मिली जानकारी के अनुसार, जालना शहर में भी उपद्रवियों द्वारा दो मस्जिदों पर रंग फेंकने और माहौल खराब करने की कोशिश के आरोप में दो रिपोर्ट दर्ज की गई है। सदर बाजार पुलिस स्टेशन में दर्ज दोनों मामलों में संदिग्धों पर आईपीसी की धारा 295, और 153A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

 

Leave a comment