नशीले प्रदार्थो की हुई तस्करी, ब्राज़ील की महिला से जब्त किए 124 कोकीन कप्सूले, आरोपी को किया गिरफ्तार

नशीले प्रदार्थो की हुई तस्करी, ब्राज़ील की महिला से जब्त किए 124 कोकीन कप्सूले, आरोपी को किया गिरफ्तार
Last Updated: 3 घंटा पहले

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक ब्राजीलियाई महिला को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह महिला 124 कोकीन कैप्सूल लेकर भारत आई थी। जब डीआरआई की टीम ने उसकी तलाशी शुरू की, तो महिला ने एक-एक करके सभी 124 कोकीन कैप्सूल निगलना शुरू कर दिया।

 Brasilia:  राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक ब्राजीलियाई महिला को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से 124 कोकीन भरे कैप्सूल बरामद हुए हैं। महिला ने ये कैप्सूल मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने से पहले निगल लिए थे। इस जानकारी की पुष्टि एक अधिकारी ने एक समाचार एजेंसी को दी। अधिकारी ने बताया कि जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत 9.73 करोड़ रुपये आंकी गई है।

रोक लगी हुई वस्तुओं की हुई तस्करी

प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी भारत में की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान के लिए जांच जारी है। डीआरआई के मुंबई क्षेत्रीय इकाई के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि बुधवार को साओ पाउलो से उतरने के बाद एक विशेष सूचना के आधार पर एक महिला को रोका गया।

ब्राज़ील महिला ने नशीले पदार्थों का किया था सेवन

अधिकारी ने जानकारी दी कि महिला ने स्वीकार किया है कि उसने नशीले पदार्थों से भरे कैप्सूल का सेवन किया था और उन्हें भारत में तस्करी के लिए लाया जा रहा था। गिरफ्तारी के बाद महिला को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया और इसके बाद उसे सरकारी जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने महिला के शरीर से 973 ग्राम कोकीन के 124 कैप्सूल निकाले, जिनकी अवैध बाजार में कीमत 9.73 करोड़ रुपये है। फील्ड टेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, इस पदार्थ

को कोकीन के रूप में पहचान कर शनिवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत जब्त किया गया।

 

अधिकारी ने जानकारी दी कि वर्तमान में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है, और महिला से विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की जा रही है।

Leave a comment